फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: District administration action on illegal plotting

अवैध प्लाटिंग पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा: रायपुर जिले के छह जगहों पर चला बुलडोजर; तोड़ा बाउंड्री और पिल्हर

Sun, 19 May 2024 11:38 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 19 May 2024 11:38 AM IST
सार

शहर के छह अलग-अलग जगहों पर राजस्व अमले ने अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की है। साथ ही व्यक्ति पर भी कार्रवाई की जा रही है।
 

विज्ञापन
Raipur: District administration action on illegal plotting
अवैध प्लाटिंग पर जिला प्रशासन की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। शहर के जिन-जिन जगहों पर बाउंड्री, पिल्हर बना है, उसे जेसीबी की मदद से जिला प्रशासन की ओर से तोडा जा रहा है। शहर के छह अलग-अलग जगहों पर राजस्व अमले ने अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की है। साथ ही व्यक्ति पर भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश और एडीएम नंदकुमार चौबे के मार्गदर्शन में रायपुर में खुले अवैध प्लाटिंग पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन की टीम अवैध प्लाटिंग को नष्ट करने के साथ ही व्यक्ति पर भी कार्रवाई कर रही है। शहर के छह अलग-अलग स्थानों पर राजस्व अमले ने अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की है। ग्राम निमोरा में अवैध प्लाटिंग की गई थी। स्थल पर मुरूम का रोड तैयार किया था, जिसको नष्ट किया गया। 
विज्ञापन


रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र के अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए बनाए गए मुरूम के रास्ते को तोडा गया है। रायपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम डोमा और ग्राम दतरेंगा में भी अवैध प्लाटिंग पर शिकंजा कसते हुए राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर स्थल के मुरूम वाले रास्ते को तोडा गया। साथ ही बाउंड्री को हटाने की कार्रवाई की। ग्राम गोंदवारा और बोरिया खुर्द में भी अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुरा में प्लाटिंग को घेरा करने पर तोड़ा गया है। ग्राम कांदुल और काठाडीह में में रास्ते, बाउंड्री, पिल्हर को तोड़ा गया। परसुलीडीह में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई। डीपीसी और रास्ते को तोड़ा गया। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर जारी रहेगी। इन कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर तहसीलदार पवन कोसमा, तुलसी राठौर, नायब तहसीलदार अमन चतुर्वेदी, संदीप सिंह राजपूत सहित संबंधित पुलिस थाने की टीम और ग्राम पंचायत की टीम उपस्थित रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed