{"_id":"66069d2eb52cb6fbab01bdc2","slug":"raipur-crime-one-thief-arrested-in-raipur-police-72-thousand-also-recovered-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Crime: सूने मकान पर चोरी कर भाग रहा था शातिर चोर, पेट्रोलिंग पुलिस ने दबोचा, जब्त किए 72 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Crime: सूने मकान पर चोरी कर भाग रहा था शातिर चोर, पेट्रोलिंग पुलिस ने दबोचा, जब्त किए 72 हजार रुपये
Fri, 29 Mar 2024 04:21 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 29 Mar 2024 04:21 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में आए दिन चोरी का मामला सामने आ रहा है। शातिर चोर सूने मकानों का ताला तोड़कर घर में रखे पैसे और सोने-चांदी का जेवरात चोरी कर फरार हो रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान एक चोर को घर से चोरी कर भागते हुए रंगे हाथ पकड़ा। शातिर चोर सूने मकान से नगदी रकम लेकर भाग रहा था, इस दौरान पुलिस ने उसे धर-दबोचा। दरअसल, होली त्यौहार के दौरान एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम की ओर से पेट्रोलिंग किया जा रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को देखकर भागने लगा, जिस पर पुलिस ने उसे दौड़ाकर घेराबंदी कर पकड़ा।
विज्ञापन
सूने माकन पर चोरी कर हुआ था फरार
व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मंगल साहू निवासी गोकुलनगर गुढ़ियारी का होना बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास नगदी रकम रखा होना पाया गया। नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने पर उसने गोल-मोल जवाब देकर पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा था। वहीं कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने नगदी रकम को थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पवन विहार कॉलोनी स्थित सूने मकान का मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर अलमारियों का ताला तोड़कर उसमें रखे नगदी रकम को चोरी करना बताया।
विज्ञापन
पुलिस ने की 72 हजार रुपये जब्त
इस पर आरोपी मंगल साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 72 हजार रुपये जब्त किया गया। साथ ही उसके खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 162/2024 धारा 457, 380 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया है।
विज्ञापन
पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने चोर को दबोचा
होली त्यौहार के मद्देनजर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा और शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों को अपने बल के साथ सतत् पेट्रोलिंग के निर्देश दिये गये थे। इसके साथ-साथ एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की भी 10 विशेष टीम तैयार कर त्यौहार के दौरान रायपुर शहर में लगातार पेट्रोलिंग के लिए निर्देशित किया गया था। इस दौरान शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।