फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Collector conducts surprise inspection of Class 10-12 board examination centres

Raipur: 10-12वीं बोर्ड परीक्षा केंद्रों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

Sat, 21 Feb 2026 03:41 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 21 Feb 2026 03:41 PM IST
सार

कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के बीच जिला प्रशासन ने परीक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सख्ती दिखाई है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर तैयारियों और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन
Raipur Collector conducts surprise inspection of Class 10-12 board examination centres
10-12वीं बोर्ड परीक्षा केंद्रों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में चल रही कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के बीच जिला प्रशासन ने परीक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सख्ती दिखाई है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर तैयारियों और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने दानी स्कूल परीक्षा केंद्र और संजय नगर स्थित शहीद संजय यादव शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र का दौरा किया। केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम समय पर पूरे किए जाएं। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा अवधि के दौरान नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि बोर्ड परीक्षाएं सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed