{"_id":"65b0d23298243dc695046396","slug":"raipur-cm-sai-sent-servant-team-to-ayodhya-will-provide-food-to-devotees-in-60-days-bhandara-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: CM साय ने सेवकों की टीम को अयोध्या के लिए किया रवाना; 60 दिनों के भंडारे में भक्तों को कराएंगे भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: CM साय ने सेवकों की टीम को अयोध्या के लिए किया रवाना; 60 दिनों के भंडारे में भक्तों को कराएंगे भोजन
Wed, 24 Jan 2024 02:33 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 24 Jan 2024 02:33 PM IST
सार
भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की ओर से अयोध्या में 60 दिनों तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सेवकों को रामलला के ननिहाल से कार्यकर्ताओं की टीम को भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवा झंडी दिखाकर सेवकों को अयोध्या के लिए रवाना कियाभगवान श्रीराम के नन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की ओर से अयोध्या में 60 दिनों तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सेवकों को रामलला के ननिहाल से कार्यकर्ताओं की टीम को भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया है। ये सेवक अयोध्या आने वाले रामभक्तों की सेवा करेंगे और भोजन की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ की 6 समिति भंडारे का आयोजन करेगी। इसमें से एक टीम को रवाना किया गया है। राजधानी रायपुर के श्रीराम मंदिर से कार्यकर्ताओं की टीम को सीएम ने अयोध्या के लिए रवाना किया है। विधायक धरमलाल कौशिक को समिति का समन्वयक बनाया गया है।
विज्ञापन
सीएम साय ने रायपुर स्थित राम मंदिर का दर्शन किए इसके बाद उन्होंने सेवकों की गाड़ी को रवाना किया। इस दौरान सीएम साय कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भगवान श्रीराम के मंदिर के प्रांगण में आने का सौभाग्य मिल रहा है। मुख्यमंत्री के नाते कार्यकर्ताओं को झंडी दिखाकर रवाना किया हूं, जो राम के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं। उनके भोजन कि व्यवस्था के लिए यहां से सदस्य जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भगवान राम कि कृपा है 22 जनवरी को छत्तीसगढ के भांचा राम अयोध्या में अनेक वर्षों तक टेंट में रहने के बाद विधि विधान से स्थापित हुए। उन्होंने आगे कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से उनकी प्राण प्रतिष्ठा कि गई। छह समिति के लोग अयोध्या में भंडारा चलाएंगे और राम भक्तों को भोजन कराएंगे। भोजन कराने का काम बहुत पुण्य का काम है, मैं सभी छह टीमों को साधुवाद देता हूं। मोदी की गारंटी में हमारी योजना है निःशुल्क प्रदेशवासियों को अयोध्या भेजा जाएगा।