फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: Cheating of crores with doctors, husband and wife absconding

रायपुर:  डॉक्टरों के साथ करोड़ों की ठगी, पति-पत्नी फरार , पुलिस कर रही मामले की जांच

Thu, 03 Nov 2022 01:55 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Nov 2022 01:55 PM IST
सार

झांसे में आकर अंबेडकर अस्पताल की महिला डॉक्टर ने 92.70 लाख कर्ज लेकर आरोपी को दे दिया। पैसा मिलने के छह बाद आरोपी अचानक गायब हो गया। उसने अपना ऑफिस और मकान दोनों खाली कर दिया। 

विज्ञापन
Raipur: Cheating of crores with doctors, husband and wife absconding
ठगी की घटना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी के एक दर्जन डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ से 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले गुजरात के दंपत्ति विदेश भाग गए है। आरोपियों ने तगड़ी प्लानिंग के साथ लोगों को झांसा में लिया। आरोपी खुद को चार्टर्ड अकाउंटेंट बताता था। उसने फाफाडीह में ऑफिस खोला। जहां लोगों से मुलाकात करता था। दो साल तक लोगों को 5 फीसदी ब्याज के साथ पैसा वापस किया। इससे लोगों को आरोपी पर भरोसा हो गया। उसके बाद आरोपी ने बड़ी कंपनी में पैसा लगाने का झांसा दिया। झांसे में आकर अंबेडकर अस्पताल की महिला डॉक्टर ने 92.70 लाख कर्ज लेकर आरोपी को दे दिया। पैसा मिलने के छह बाद आरोपी अचानक गायब हो गया। उसने अपना ऑफिस और मकान दोनों खाली कर दिया। 
विज्ञापन


एएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि अब तक 10 से ज्यादा डॉक्टर और मेडिकल फील्ड से जुड़े लोग सामने आए हैं। जिन्होंने आरोपी राकेश भभूतमल जैन और उसकी पत्नी शीतल जैन के पास पैसा निवेश किए है। आरोपियों ने 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है। आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के साथ लोगों को झांसा में लिया। उनका पूरा पैसा लेकर फरार हो गए है। आरोपी राकेश जैन मूलत: गुजरात और उसकी पत्नी शीतल मुंबई की रहने वाली है। शादी के बाद दोनों रायपुर आ गए। आरोपी राकेश का भाई गुजरात में रहता है। उससे संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी दंपत्ति ठगी के बाद से अपने घर भी नहीं गए है। उनका फोन भी बंद हो गया है। दोनों कहां गए है यह उनके रिश्तेदारों को भी पता नहीं है। उनके विदेश भागने का शक है।
विज्ञापन


कर्ज लेकर आरोपी के पास निवेश किया पैसा
पुलिस ने बताया कि राकेश जैन और उसकी पत्नी ने लोगों का भरोसा जितने के लिए पहले छोटी-छोटी रकम ली। उन्हें 5 फीसदी ब्याज के साथ एक साल के भीतर वापस कर दिया। ऐसे तीन साल तक करते रहे। लोगों को हर बार पैसा वापस मिल जाता था। लोगों का भरोसा जितने के बाद अधिकांश लोगों को राकेश ने कर्ज लेने का झांसा दिया था। उसने झांसा दिया कि उनका पैसा वह व्यापार और बड़ी कंपनियों पर लगाएगा। इससे उन्हें हर साल 5 फीसदी ब्याज और पांच साल में दोगुना पैसा मिलेगा। कई लोगांे ने झांसे में आकर होम लोन, पर्सनल लोन लिया। अंबेडकर अस्पताल की डॉ. झरना साहू ने 95.40 लाख का होम लोन लिया। उन्हें 92.70 लाख रुपए मिले। उन्होंने पूरा पैसा राकेश को दे दिया। आरोपी पैसा मिलने के बाद भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेक या कैश लेता था आरोपी
आरोपी राकेश चेक या कैश से पैसा लेता था। उसने अपने खाते में बहुत कम ही पैसा जमा कराया। वह अपनी पत्नी के खाते में पैसा जमा करता था। उसने कुछ पैसा शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट किया है। पुलिस ने बैंक से आरोपी के खातों की जानकारी मांगी है। आरोपियों का कॉल डिटेल निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed