फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Axis Bank scam: 10 accused arrested interstate accused arrest from Bengaluru

एक्सिस बैंक में 16 करोड़ का घोटाला: अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने एक अंतरराज्यीय आरोपी को बेंगलुरु से दबोचा

Fri, 21 Apr 2023 01:33 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 21 Apr 2023 01:33 PM IST
सार

एक्सिस बैंक में ठगी मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 16 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के मुजगहन थाना क्षेत्र डुंडा के एक्सिस बैंक में आरोपियों ने फर्जीवाड़ करके करोड़ों रुपए का गबन किया था। 

विज्ञापन
Raipur Axis Bank scam: 10 accused arrested interstate accused arrest from Bengaluru
एक्सिस बैंक फर्जीवाड़ा अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक्सिस बैंक में ठगी मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 16 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के मुजगहन थाना क्षेत्र डुंडा के एक्सिस बैंक में आरोपियों ने फर्जीवाड़ करके करोड़ों रुपए का गबन किया था। रायपुर एक्सिस बैंक कलस्टर हेड प्रार्थी बी आनंद ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि छत्तीसगढ़ राज्य कृषि मंडी बोर्ड के बैंक खाता क्रमांक 900010025774139 हैं। इसमें आरोपी सतीश वर्मा और चंद्रभान सिंह ने सहयोगी के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन


बैंक को झांसा देकर करोड़ों का फर्जीवाड़ा
आरोपियों ने फर्जी चेक बुक से बैंक से फर्जी तरीके से पैसा ट्रांसफर कराया। फर्जी चेक बुक से अन्य बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराया गया। आरोपियों ने खुद के लाभ के लिए बैंक को नुकसान पहुंचाया और कूटरचना कर बैंक से करीबन 16 करोड़ 40 लाख 12 हजार 6 सौ 55 रुपय का धोखाधड़ी की। प्रार्थी ने आरोपियों के खिलाफ थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 105/22 धारा 420, 467, 468, 471, 34, 120बी, 409, 419 के तहत अपराध दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


अलग-अलग राज्यों से 9 आरोपी गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में आरोपियों की पतासाजी की गई। पुलिस टीम ने 5 आरोपियों को रायपुर और दुर्ग से, 2 आरोपियों को हैदराबाद से, 1 आरोपी को बेंगलुरू और 1 आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया  है। कुल 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर कर्नाटक के बेंगलुरूनिवासी इसरार सलीम के जम्मू और कश्मीर के खाते में 1 करोड़ 98 लाख 38 हजार 998 रुपए मिले हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपने परिजनों को देना और खर्चा करना बताया। आरोपी बैंगलोर थाना बनासबाड़ी निवासी इसरार सलीम को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण में 3 करोड़ 52 लाख जब्त 
प्रकरण में अब तक नगदी रकम 2 करोड़ 34 लाख रुपए, अलग-अलग बैंक खातों में जमा 1 करोड़ 18 लाख रूपये को होल्ड कराया गया है। इस प्रकार कुल 3 करोड़ 52 लाख रुपए जब्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed