फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rainfall paused in Chhattisgarh, temperatures to rise from today; light rain expected in several districts

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश पर फिलहाल विराम, आज से बढ़ेगा तापमान; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

Wed, 08 Jul 2026 10:26 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 08 Jul 2026 10:26 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत प्रदेश में लगातार कई दिनों तक झमाझम बारिश के बाद मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। आज बुधवार से प्रदेश में बारिश की तीव्रता कम रहेगी। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Rainfall paused in Chhattisgarh, temperatures to rise from today; light rain expected in several districts
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप सिंडिकेट के मुख्य आरोपी और फरार मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान में हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, भारतीय जांच एजेंसियों के अनुरोध पर जारी इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर रॉयल ओमान पुलिस ने कुछ सप्ताह पहले उसे पकड़ा था। अब भारत सरकार उसे प्रत्यर्पण (Extradition) या डिपोर्टेशन (Deportation) के जरिए वापस लाने की प्रक्रिया में जुटी है।
विज्ञापन


जांच एजेंसियों के अनुसार, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई निवासी सौरभ चंद्राकर कथित तौर पर दक्षिण-पूर्व एशिया के एक देश के पासपोर्ट का इस्तेमाल कर यात्रा कर रहा था। इससे पहले वह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में रह रहा था। वर्ष 2024 में भी यूएई अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन


ED का दावा- 6 हजार करोड़ का सट्टा नेटवर्क
प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मुताबिक, महादेव बेटिंग ऐप एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क है, जिसके जरिए करीब 6,000 करोड़ रुपये के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है। जांच एजेंसी का दावा है कि इस नेटवर्क में छत्तीसगढ़ के कुछ प्रभावशाली नेताओं और अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबई से चलता था पूरा नेटवर्क
ईडी के अनुसार, सौरभ चंद्राकर और उसका सहयोगी रवि उप्पल दुबई से पूरे बेटिंग सिंडिकेट का संचालन करते थे। यह नेटवर्क Tiger Exchange, Gold365 और Laser247 जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए देशभर में अवैध सट्टेबाजी संचालित करता था। अलग-अलग राज्यों में फ्रेंचाइजी मॉडल के तहत इसके पैनल और शाखाएं संचालित की जाती थीं।

1,700 करोड़ की संपत्ति जब्त
मार्च 2026 में ईडी ने सौरभ चंद्राकर और उससे जुड़ी कंपनियों की करीब 1,700 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच करने की जानकारी दी थी। इनमें दुबई स्थित कई महंगी संपत्तियां भी शामिल हैं। एजेंसी का दावा है कि इनमें बुर्ज खलीफा में निवेश से जुड़ी संपत्तियां भी शामिल हैं।

13 गिरफ्तार, 74 आरोपी
महादेव ऐप मामले की जांच के दौरान ईडी अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। रायपुर की विशेष PMLA कोर्ट में दाखिल पांच चार्जशीट में 74 व्यक्तियों और संस्थाओं को आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, अनिल अग्रवाल उर्फ अतुल और शुभम सोनी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने के लिए भी अदालत में आवेदन दिया गया है।

जूस की दुकान से शुरू हुआ सफर
जांच एजेंसियों के अनुसार, सौरभ चंद्राकर वर्ष 2019 में दुबई जाने से पहले भिलाई में अपने भाई के साथ 'जूस फैक्ट्री' नाम से जूस की दुकान चलाता था। बाद में वह कथित तौर पर ऑनलाइन बेटिंग कारोबार से जुड़ गया।


भारत सरकार अब ओमान के साथ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सौरभ चंद्राकर को जल्द भारत लाने की कोशिश कर रही है, ताकि महादेव बेटिंग ऐप मामले की आगे की जांच और न्यायिक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed