फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   rain accompanied by storm in Korba weather

Korba Weather: आंधी-तूफान के साथ हुई रिमझिम बारिश, पिछले सप्ताह से खराब चल रहा मौसम; बढ़ रहीं बीमारियां

Fri, 16 Feb 2024 06:15 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 16 Feb 2024 06:15 PM IST
सार

कोरबा जिले में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। यहां आंधी-तूफान के साथ रिमझिम बारिश हुई है। पिछले एक सप्ताह से यहां का मौसम बदला हुआ है। ऐसे में बीमारी भी बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन
rain accompanied by storm in Korba weather
तेज आंधी के साथ हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले एक सप्ताह से जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कभी आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है तो कभी तेज बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर फिर से मौसम का मिजाज बदल गया, जहां आंधी-तूफान के साथ रिमझिम बारिश होने लगी। 

विज्ञापन


मुड़ापार निकासी डॉक्टर गोपाल कुर्रे ने बताया कि मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते निश्चित ही लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। खासकर बच्चे और बूढ़ों पर ज्यादा प्रभाव पड़ा है। जो अधिक उम्र के हैं, उनके स्वास्थ्य पर अधिक असर पड़ रहा है। वहीं, छोटे बच्चों को बुखार और सर्दी की शिकायत अधिक आ रही है। ऐसे में दोनों वर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि वह बीमार होने से बच सकें। 
विज्ञापन


मौसम का मिजाज बदलने के कारण शहर के सरकारी अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। खासकर बुखार और सर्दी के मरीज अधिक पाए जा रहे हैं। जिला मेडिकल कॉलेज में सुबह से ही मरीजों की संख्या बढ़ी हुई थी। ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मेडिकल कॉलेज के सह अधीक्षक रविकांत जाटवर ने बताया कि प्रतिदिन जिला मेडिकल कॉलेज में छह से सात सौ मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं, लेकिन अभी हाल ही में पिछले एक सप्ताह से मरीजों की संख्या आठ सौ तक पहुंच रही है। निश्चित ही मौसम का परिवर्तन होने के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसके लिए ओपीडी बनाया गया है। इसके अलावा इमरजेंसी ओपीडीपी खोला गया है, ताकि लोगों को समय पर इलाज मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed