फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Railways Mega Block: Railway passenger Confusion over trains and stoppages in Raipur and Urkura

रेलवे का मेगा ब्लॉक: रायपुर और उरकुरा में ट्रेन और स्टॉपेज को लेकर दुविधा, यात्री परेशान, कई गाड़ी घंटों लेट

Sun, 07 May 2023 11:04 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 07 May 2023 11:04 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में रेलवे के मेगा ब्लॉक से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। रायपुर स्टेशन में यार्ड आधुनिकीकरण के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक साथ 20 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
Railways Mega Block: Railway passenger Confusion over trains and stoppages in Raipur and Urkura
रायपुर के उरकुरा पहुंची अमर उजाला की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में रेलवे के मेगा ब्लॉक से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। रायपुर स्टेशन में यार्ड आधुनिकीकरण के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक साथ 20 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं 65 ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं। इसके अलावा 25 ट्रेनें देर से रवाना हो रही हैं। इस वजह से रेल यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए भारी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


अमर उजाला डॉट काम की टीम रविवार को रायपुर के आउटर में स्थित उरकुरा रेलवे स्टेशन पहुंची। इस दौरान कई यात्री ट्रेनों के टाइमिंग और स्टापेज को लेकर इधर-उधर भटकते हुए दिखाई दिए। रेल यात्रियों ने अपनी समस्याएं अमर उजाला डॉट काम के साथ साझा किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपेट के स्टूडेंट समीर सिंह ठाकुर ने बताया कि मेरा एग्जाम चल रहा है। मैं ट्रेन से डेली अप-डाउन करता हूं, लेकिन रेलवे की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई कि कौन सी ट्रेन कैंसिल हो गई और कौन चल रही है। इस वजह से मुझे बाइक से कॉलेज जाना पड़ रहा है। रेलने के एप से भी सही जानकारी नहीं मिल रही है। कभी दिखा रहा है, तो कभी नहीं दिखा रहा है। बहुत दिक्कत हो रही है। पेपर छूटते-छूटते बच गए। रायपुर से भी ट्रेन पकड़ने में बहुत परेशानी हो रही है। 

जॉब को लेकर रोज आने-जाने वाले रेल यात्री राहुल साहू ने बताया कि मुझे तिल्दा जाना है पर बहुत सारी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। ट्रेन का कुछ पता नहीं है। कब आएगी। कैसे आएगी। कभी कहा जाता है कि उरकुरा में रुकेगी, कभी कहा जाता है रायपुर रुकेगी। ऐसे में भारी परेशानी हो रही है। कही से कोई जानकारी नहीं मिल रही है। रेलवे के एप से भी कोई जानकारी नहीं मिल रही है। कहा गया कि एक्सप्रेस यहां रुकेगी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि यहां नहीं रायपुर में रुकेगी। इस वजह से मेरे जैसे अन्य लोग भी भारी परेशान हो रहे हैं।

अमित यादव ने बताया कि रेलवे ने उरकुरा और रायपुर में कोई सुविधा नहीं दी है। इस वजह से खासकर बुजुर्गों की काफी परेशानी हो रही है। क्या करें कुछ समझ में नहीं आ रहा है। लोग परेशान हो रहे हैं। बाहर से भी लोग आए हुए हैं। शादी ब्याह का सीजन होने से गेस्ट आए हुए हैं,  लेकिन अब उन्हें आने-जाने में दिक्कत हो रही है। 


यहां देखें ट्रेनों का बदला हुआ शेड्यूल
  • 8 मई को अंबिकापुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18242 अंबिकापुर- दुर्ग एक्सप्रेस उसलापुर में समाप्त कर दी जायेगी यह गाड़ी उसलापुर - दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी ।
  • 9 मई को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 18241 दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस उसलापुर से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी 09 मई, 2023 को दुर्ग -उसलापुर के मध्य रद्द रहेगी।
  • 8 मई को लखनऊ से चलने वाली गाड़ी संख्या 12535 लखनऊ -रायपुर एक्सप्रेस उसलापुर में समाप्त कर दी जायेगी यह गाड़ी दुर्ग -उसलापुर के मध्य रद्द रहेगी।
  • 9 मई को रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12536 रायपुर -लखनऊ एक्सप्रेस उसलापुर से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी रायपुर-उसलापुर के मध्य रद्द रहेगी।
  • 9 मई को कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 08745 कोरबा -रायपुर मेमू स्पेशल बिलासपुर में समाप्त कर दी जाएगी यह गाड़ी बिलासपुर -रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  • 9 मई को रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 08746 रायपुर - कोरबा मेमू स्पेशल बिलासपुर से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी रायपुर - बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  • 9 मई को गाड़ी संख्या 08528 विशाखापट्टनम- रायपुर पैसेंजर स्पेशल को महासमुंद में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी महासमुंद -रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  • 10 मई को गाड़ी संख्या 08527 रायपुर -विशाखापट्टनम पैसेंजर स्पेशल महासमुंद स्टेशन से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी रायपुर- महासमुंद के बीच रद्द रहेगी ।
  • -09 और 10 मई को गाड़ी संख्या 08816 अंतागढ़ - रायपुर डेमू स्पेशल को दुर्ग में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी दुर्ग -रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  • 9 और 10 मई, 2023 को गाड़ी संख्या 08815 रायपुर - अंतागढ़ डेमू स्पेशल स्पेशल दुर्ग स्टेशन से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी रायपुर- दुर्ग के बीच रद्द रहेगी ।
  • 8 मई को गाड़ी संख्या 13288 राजेंद्रनगर टर्मिनल- दुर्ग एक्सप्रेस को बिलासपुर में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी बिलासपुर -दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।
  • 10 मई को गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग - राजेंद्रनगर टर्मिनल एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी दुर्ग -बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
  • 9 मई को गाड़ी संख्या 08862 झारसुगुड़ा- गोंदिया मेमू स्पेशल को बिलासपुर में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी बिलासपुर -गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।
  • 9 मई को गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया - झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी गोंदिया - बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।
  • 8 मई को सिकंदराबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 12771 सिकंदराबाद -रायपुर एक्सप्रेस को दुर्ग में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी दुर्ग और रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  • 9 मई 2023 को गाड़ी संख्या 12772 रायपुर से चलने वाली रायपुर -सिकंदराबाद एक्सप्रेस दुर्ग से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी रायपुर एवं दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।
  • 8और 09 मई को पूरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18425 पुरी -दुर्ग एक्सप्रेस को महासमुंद में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी महासमुंद एवं दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।
  • 9 मई और 10 मई को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 18426 को दुर्ग-पूरी एक्सप्रेस दुर्ग स्टेशन के स्थान पर महासमुंद स्टेशन से रवाना किया जाएगा यह गाड़ी दुर्ग -महासमुंद के बीच रद्द रहेगी।09 मई यह गाड़ी बिलासपुर- रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  • 9 मई को गाड़ी संख्या 18251 रायपुर- कोरबा एक्सप्रेस को रायपुर स्टेशन के स्थान पर बिलासपुर से रवाना किया जाएगा यह गाड़ी रायपुर -बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  • 9 मई और 10 मई को रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 08705 रायपुर -डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल को रायपुर के स्थान पर दुर्ग से रवाना किया जाएगा यह गाड़ी रायपुर-दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।
  • 09 और 10 मई को गाड़ी संख्या 08706 डोंगरगढ़- बिलासपुर मेमू स्पेशल को दुर्ग में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी दुर्ग -बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  • 9 और 10 मई को रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 08709 रायपुर -डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल को रायपुर के स्थान पर दुर्ग से रवाना किया जाएगा।
  • 9 और 10 मई को गाड़ी संख्या 08710 डोंगरगढ़ -रायपुर मेमू स्पेशल को दुर्ग में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी दुर्ग एवं रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  • 9 मई को गाड़ी संख्या 08729 रायपुर – डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल रायपुर स्टेशन के स्थान पर दुर्ग से रवाना किया जाएगा यह गाड़ी रायपुर- दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।
  • 10 मई को डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08730 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू स्पेशल को दुर्ग में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी दुर्ग एवं रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  • 9 मई को गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर -रायपुर पैसेंजर स्पेशल मांढ़र में समाप्त कर दिया जाएगा और गाड़ी संख्या 08280 रायपुर- कोरबा पैसेंजर स्पेशल को मांढ़र से शुरू किया जाएगा यह गाड़ी रायपुर – मांढ़र के मध्य रद्द रहेगी।

ये ट्रेनें रद्द
  • 5 मई को रायपुर-दुर्ग मेमू स्पेशल, दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल, डोंगरगढ़-रायपुर मेमू स्पेशल और रायपुर-टिटलागढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 7 मई को रायपुर-दुर्ग मेमू स्पेशल, दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 8 मई को विशाखापटनम-दुर्ग एक्सप्रेस, रायपुर-दुर्ग मेमू स्पेशल, दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 9 मई को रायपुर–दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल, रायपुर–दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल, रायपुर–दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल, रायपुर–दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल, बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल, रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल, गोंदिया-रायपुर मेमू स्पेशल, बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल,, टिटलागढ़-रायपुर मेमू स्पेशल,रायपुर-टिटलागढ़ मेमू स्पेशल, विशाखापटनम-दुर्ग एक्सप्रेस, दुर्ग- विशाखापटनम एक्सप्रेस, रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजल स्पेशल और जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed