{"_id":"694a58b7f86c9b996b09299d","slug":"young-man-hit-hard-by-an-unknown-vehicle-in-raigarh-2025-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raigarh Hit And Run: काम से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh Hit And Run: काम से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर हुई मौत
Tue, 23 Dec 2025 02:25 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:25 PM IST
सार
रायगढ़ में बीती रात एक 28 वर्षीय अमरनाथ धनवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सिर और शरीर पर गंभीर चोटों से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात अज्ञात वाहन की ठोकर से काम करके घर लौट रहे एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डारआमा निवासी अमरनाथ धनवार पिता तुलाराम धनवार 28 साल, बीते कुछ समय से नव दुर्गा फ्यूल प्रा. लिमिटेड में काम करते आ रहा था।
विज्ञापन
बीती रात 9 बजे के आसपास अमरनाथ काम करके वापस अपने गांव लौट रहा था, इसी बीच जब वह गौरीमुड़ी चैक स्थित सब स्टेशन के पास पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस घटना की जानकारी मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची जहां मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में युवक के युवक के सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने की वजह से मौत हुई है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।