{"_id":"67f9f48feb5f0e37b10432e2","slug":"young-bike-rider-has-died-in-raigarh-2025-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: घर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हादसे के बाद तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: घर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हादसे के बाद तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 12 Apr 2025 10:35 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 12 Apr 2025 10:35 AM IST
सार
रायगढ़ में मोबाइल लेकर घर लौट रहे बाइक सवार एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
पुसौर थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मोबाइल लेकर घर लौट रहे बाइक सवार एक युवक को अज्ञात वाहन के चालक ने जोरदार ठोकर मार दिया। इस घटना में युवक की मौत हो गई, परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक शिशुपाल साहू ने पुसौर थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया की उसका छोटा भाई डिलेश्वर साहु मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 यूजे 6327 में कल मोबाइल लेने पुसौर गया था। जहां से घर लौटे समय जब वह देवलसुर्रा मोड़ के पास पहुंचा ही था की अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए डिलेश्वर साहु को जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गया।
विज्ञापन
शिशुपाल साहू ने बताया की सड़क हादसे की सुचना मिलने के बाद जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा की मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो चुका था और उसके छोटे भाई डिलेश्वर साहु के सिर, बांये कान, एवं पैर मे गंभीर और अधिक खून बहने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में छोटे भाई की मौत हो जाने के बाद बड़े भाई की रिपोर्ट पर पुसौर पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया हैं।