फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Urinating proved costly for youth thief escaped with scooter and mobile parked on roadside in Raigarh

Raigarh: लघुशंका करना युवक को पड़ा महंगा, सड़क किनारे खड़ी स्कूटी और मोबाइल लेकर फरार हुआ चोर

Sat, 02 Nov 2024 03:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 02 Nov 2024 03:36 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्कूटी को सड़क किनारे खड़ी करके लघुशंका करने जाना एक युवक को उस वक्त महंगा पड़ गया जब अज्ञात शख्स उसके मोबाइल के अलावा स्कूटी लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Urinating proved costly for youth thief escaped with scooter and mobile parked on roadside in Raigarh
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्कूटी को सड़क किनारे खड़ी करके लघुशंका करने जाना एक युवक को उस वक्त महंगा पड़ गया जब अज्ञात शख्स उसके मोबाइल के अलावा स्कूटी लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रामभांठा में रहने वाले लक्ष्मण यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने जीजा के यहां रहते हुए ढिमरापुर में स्थित फिलिप कार्ड आफिस में शार्टिंग एक्जीक्यूटिव्ह का काम करता था। 30 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे ड्यूटी खत्म करके अपने मोबाईल को स्कूटी की डिक्की में रखकर जब वह अपने घर लौट रहा था इसी बीच जब वह लघुशंका करने के लिये संजय मैदान के पीछे, मंगलूडीपा रोड़ पर रूका था इस दौरान अज्ञात शख्स उसकी स्कूटी के अलावा मोबाईल को लेकर फरार हो गया। बहरहाल पीड़ित युवक की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध कर मामले को जांच में ले लिया है।
विज्ञापन


इसी तरह की दूसरी घटना में मधुबन पारा में रहने वाले मो. असाज ने कल सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह रोजी मजदूरी का काम करता है। 20 अक्टूबर की शाम साढ़े 6 बजे वह सब्जी खरीदने संजय मार्केट गया हुआ था। जहां श्याम मंदिर के बगल में बाईक को खड़ी करके बाजार में घूम रहा था। लगभग आध घंटे बाद जब वह सब्जी खरीदकर वापस आया तो देखा कि जिस जगह उसने बाईक को खड़ी किया था वह अपनी गायब से गायब मिला। काफी खोजबीन करने के बावजूद बाईक के नही मिलने के पश्चात कल पीड़ित ने थाने में उक्त मामले की रिपोर्ट लिखाई है। जिसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed