फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Two youths injured after falling from a bike seriously injured person died on the way to the hospital in Raiga

रायगढ़: बाइक से गिरकर दो युवक घायल, एक गंभीर घायल को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

Fri, 18 Jul 2025 02:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 18 Jul 2025 02:34 PM IST
सार

बाईक से घर लौटते समय गिरकर दो युवक घायल हो गए। एक युवक को गंभीर चोट लगने की वजह से रायगढ़ रिफर किया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Two youths injured after falling from a bike seriously injured person died on the way to the hospital in Raiga
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

बाईक से घर लौटते समय गिरकर दो युवक घायल हो गए। एक युवक को गंभीर चोट लगने की वजह से रायगढ़ रिफर किया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक तमनार थाने में सूचना देते हुए तीरथ राठिया ने बताया कि 16 जुलाई को उसका बेटा भजन लाल राठिया 27 साल, अपने एक साथी रमाशंकर राठिया के साथ मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 सी 5877 में तमनार से अपने गांव महलोई वापस लौट रहा था। बाईक सवार दोनों युवक जब रात करीब साढ़े 10 बजे के आसपास अर्धनारेश्वर मंदिर के आगे मोड के पास पहुंचे ही थे कि बाइक चला रहा रमाशंकर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिससे बाईक से गिरकर दोनों युवक घायल हो गए। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भजन लाल राठिया को गंभीर अवस्था में रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया जा रहा था जहां सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने की वजह से रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बहरहाल मृतक के पिता की रिपोर्ट के बाद तमनार पुलिस बाईक चला रहे युवक के खिलाफ धारा 184, 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचा में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed