{"_id":"6965e892e47e66f75702619c","slug":"two-thugs-robbed-a-husband-and-wife-in-raigad-district-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh Crime: दंपती से एक लाख रुपये की लूट, हाथ से पैसों का थैला छीनकर भागे बाइक सवार दो बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh Crime: दंपती से एक लाख रुपये की लूट, हाथ से पैसों का थैला छीनकर भागे बाइक सवार दो बदमाश
Tue, 13 Jan 2026 12:09 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
Raigarh News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपति से एक लाख रुपये नकद, पासबुक और धान बिक्री का टोकन लूटने का मामला सामने आया है। यह घटना तब हुई जब पति-पत्नी बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे थे। दो अज्ञात युवकों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनका थैला छीनकर फरार हो गए। पीड़ित संतराम राठिया की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, संतराम राठिया अपनी पत्नी सादमति राठिया के साथ दोपहर करीब 1:25 बजे इंडियन ओवरसीज बैंक खरसिया से एक लाख रुपये निकालकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मौहापाली लौट रहे थे। मुरली गार्डन के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने थैला लूट लिया, जिसमें एक लाख रुपये नकद, पासबुक और धान मंडी में धान बेचने का टोकन था। लुटेरे रानी सागर की ओर फरार हो गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर खरसिया पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।
विज्ञापन