{"_id":"6776b65c9e10b188410aae9a","slug":"two-friends-killed-one-another-during-new-year-party-in-raigarh-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: नए साल की पार्टी में पहले तीन दोस्तों ने खाया मटन और पी शराब, फिर दोनों ने मिलकर एक पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: नए साल की पार्टी में पहले तीन दोस्तों ने खाया मटन और पी शराब, फिर दोनों ने मिलकर एक पर किया हमला
Thu, 02 Jan 2025 09:23 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 02 Jan 2025 09:23 PM IST
सार
पूछताछ में पता चला कि तीनों युवक एक जनवरी की रात किराए के मकान में मटन पकाकर खाया और शराब पी थी। इसी दौरान विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नए साल की पार्टी उस वक्त हिंसक झड़प में तब्दील हो गई, जब दो कोरियर डिलीवरी ब्वाय ने अपने ही एक साथी पर चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। कोतवाली पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को हत्या के प्रयास में गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना के संबंध में आज स्काईकिंग कोरियर के संचालक दिलीप कुमार अग्रवाल ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके कोतरारोड़ क्षेत्र के सोनिया नगर में किराए के मकान में रह रहे कोरियर डिलीवरी ब्वाय सचिन प्रधान और सुशील भोई, दोनों निवासी मुरलीपाली, ओडिशा ने अपने साथी कुणाल छड़ीमली पर हमला किया। एक जनवरी की रात करीब 11.40 बजे सचिन प्रधान ने कोरियर संचालक दिलीप अग्रवाल को फोन पर झगड़े की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दिलीप ने कुणाल को कमरे के अंदर बेहोश और लहूलुहान अवस्था में पाया। कुणाल के सिर पर गंभीर चोटें थीं। घायल को तुरंत जिला अस्पताल रायगढ़ ले जाया गया।
विज्ञापन
चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला
पूछताछ में पता चला कि तीनों युवक एक जनवरी की रात किराए के मकान में मटन पकाकर खाया और शराब पी थी। इसी दौरान कुणाल ने मोबाइल पर मित्र से बात कर सुशील भोई के सिर को पलंग पर मार दिया, जिससे झगड़ा शुरू हो गया। गुस्से में आकर सचिन और सुशील ने कमरे में रखे चाकू और सर्जिकल ब्लेड से कुणाल के सिर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
हत्या के प्रयास में दोनों आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली थाना में घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। दोनों आरोपियों को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू व अन्य सामाग्री जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।