{"_id":"6957f818e822de91520a995a","slug":"three-people-including-two-young-women-committed-suicide-by-hanging-in-raigarh-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: रायगढ़ में तीन लोगों ने की आत्महत्या, एक युवती और युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: रायगढ़ में तीन लोगों ने की आत्महत्या, एक युवती और युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Fri, 02 Jan 2026 10:24 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:24 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अलग-अलग घटनाओं में एक युवती, एक महिला समेत तीन लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इन तीनों ही मामलों में पुलिस मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर आगे की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
रायगढ़ जिले में अज्ञात कारणों ने एक युवती समेत तीन लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीनों ही मामलों में पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
आत्महत्या का पहला मामला
मिली जानकारी के अनुसार शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र के कबीर चौक में रहने वाली एक युवती पूजा क्षत्रीय 25 साल ने बीती रात अज्ञात कारणों ने अपने ही घर में पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
आत्महत्या का दूसरा मामला
इसी तरह की दूसरी घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां शहर के ढिमरापुर क्षेत्र में रहने वाली ज्योति चौहान 24 साल की महिला ने अपने दीनदयाल कॉलोनी के पास अपने मकान में सुबह 6 बजे के आसपास घर में म्यांर में फांसी लगा कर जान दे दी। मृतका के परिजनों ने बताया कि 6 साल पहले ज्योति चौहान ने लव मैरिज करके शादी की थी और उसका पति एक साल पहले ही उसे छोड़ कर भाग गया और दोनों की एक बेटी भी है। जिसके बाद से मृतका अपने मायके में रहकर मजदूरी करते हुए जीवन यापन करते आ रही थी। इसी बीच महिला ने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
जान देने की तीसरी वारदात
इसी तरह की तीसरी घटना में कोतवाली थाना क्षेत्र के मधुबन पारा में रहने वाले एक युवक अशोक पटेल 27 साल, रोजाना की भांति बीती रात खाना खाने में बाद अपने कमरे में सोने चला गया था, सुबह जब परिजन तब उन्होंने देखा कि अशोक का फांसी के फंदे में लटक रहा था जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी थाने में दी।