फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Three elephants died due to electric shock Gajaraj is reaching place where bodies were buried in Raigarh

करंट लगने से तीन हाथियों की मौत: जिस जगह दफनाएं गए शव वहां पहुंच रहे गजराज, ऐसे दे रहे श्रद्धांजलि

Wed, 30 Oct 2024 05:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 30 Oct 2024 05:01 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में बीते दिनों 11केवी करंट की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत के बाद हाथियों का एक बड़ा दल बीते तीन दिनों से जहां हाथियों को दफनाया गया है उस जगह पहुंचकर अपनी संवेदना प्रकट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Three elephants died due to electric shock Gajaraj is reaching place where bodies were buried in Raigarh
हाथियों का दल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में बीते दिनों 11केवी करंट की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत के बाद हाथियों का एक बड़ा दल बीते तीन दिनों से जहां हाथियों को दफनाया गया है उस जगह पहुंचकर अपनी संवेदना प्रकट कर रहे हैं। वन विभाग की टीम हाथियों के इस दल पर ड्रोन कैमरे से नजर बनाये हुए है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक 25 अक्तूबर की रात 11केवी तार की चपेट में आने से एक नर हाथी, एक मादा हाथी समेत एक बच्चे की मौत हो गई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ वन मंडल, वन विभाग के अधिकारियों के आलावा डीएफओ समेत तमनार व घरघोड़ा रेंज की टीम मौके पर पहुंची। इस मामले में जांच के बाद रायगढ़ वन मंडल की डीएफओ स्टाईलो मंडावी ने कार्रवाई करते हुए एक बीटगार्ड को सस्पेंड कर दिया है। वहीं डिप्टी रेंजर के सस्पेंड के लिए सीसीएफ बिलासपुर को अनुशंसा पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि जिस जगह हाथियों को दफनाया गया है उस जगह पर बीते तीन दिनों से हाथियों का एक बडा दल पहुंचकर अपने साथियों की मौत पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। वन विभाग के अनुसार जिस जगह पर तीनों शवों को दफनाया गया है वहां कई हाथियों के पैरों के निशान भी मिले हैं जिसके बाद से वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरे से हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाये हुए है। वहीं बीती रात सामारूमा सर्किल में 45 हाथियों का एक बड़ा दल देखा गया है जिसके बाद वन विभाग अलर्ट होकर उनकी निगरानी में लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हाथियों में होती हैं संवेदनाएं 
इस संबंध में जिले की रायगढ़ वन मंडल की डीएफओ स्टाईलो मंडावी ने बताया कि हाथियों में सबसे ज्यादा संवेदनाएं होती हैं और इसी के लिये वे अपने रिश्तेदारों की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिये दफनाये गए स्थल पर जाते हैं और वहां खड़े होकर न केवल श्रद्धांजलि देते हैं बल्कि उनकी मौत पर दुख भी व्यक्त करते हैं।


ड्रोन कैमरे से रखी जा रही नजर
रायगढ़ वन मंडल की डीएफओ स्टाईलो मंडावी ने यह भी बताया कि रात में हाथियों की संख्या बढ़ जाती है और इसीलिये वहां मौजूद हाथियों के दल पर नजर रखने के लिये वन विभाग की टीम लगाई गई है और ड्रोन कैमरे से इनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed