{"_id":"67778116f1c3433a990ca0fd","slug":"raigarh-people-were-troubled-by-wild-elephants-and-power-cuts-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में आंदोलन: बस्ती में पहुंचे जंगली हाथी, रातभर हो रही बिजली की कटौती; गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में आंदोलन: बस्ती में पहुंचे जंगली हाथी, रातभर हो रही बिजली की कटौती; गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम
Fri, 03 Jan 2025 11:48 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:48 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथी और बिजली कट से परेशान लोगों ने अभी चक्का जाम की शुरुआत कर दी है। कुछ समय बाद ग्रामीणों की भीड़ और अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
बिजली कटौती से परेशान लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह आधे दर्जन से भी अधिक जंगली हाथियों को बस्ती के करीब पहुंचते हुए देखा। वहीं लगातार बिजली कटौती करने से परेशान होकर लोगों ने घरघोड़ा-छाल मार्ग पर चक्का जाम शुरू कर दिया है। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगनी शुरू हो रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, घरघोड़ा-छाल मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि घरघोड़ा क्षेत्र के कई गांवों में इन दिनों हाथियों का दल विचरण करने के चलते एक हफ्ते से अधिक समय से बिजली विभाग और वन विभाग के द्वारा रात-रात भर लाइन कटौती कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया की रात नौ बजे के आस पास कई गांवों की विद्युत लाइन काट दी जा रही है। फिर अगले दिन 7/8 बजे लाइन को जोड़ा जाता है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि घरघोड़ा क्षेत्र के आसपास के गांव खोखरोआमा, भेंगारी, चारमार, देऊरमाल, डोंगाभौना, सिंघीझाप, बिलासखार, डेहरीडीह, पानीखेत गांव में रोजाना जंगली हाथी घुसकर जमकर तबाही मचा रहे हैं। हाथियों के गांव के करीब आते ही पुरे गांव की लाइन काट दी जाती है। जिससे पुरे गांव में अंधेरा होने के चलते ग्रामीणों में भी भारी दहशत का माहौल बना रहता है। रात के अंधेरे में हाथियों की चिंघाड़ से ग्रामीण सहमे हुए रहते हैं।
विज्ञापन
विद्युत लाइन काटने की बात को लेकर चक्का जाम करने वाले ग्रामीणों ने बताया कि घरघोड़ा क्षेत्र के टेंडानावापारा चौक में आधा दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों के द्वारा चक्का जाम किया जा रहा है। सप्ताह भर से अधिक समय से लगातार लाइन काटने की वजह से ग्रामीणों ने बैठक कर आज आंदोलन करने का फैसला किया था। जिसके फलस्वरुप आंदोलन किया जा रहा है। इस मामले को लेकर घरघोड़ा एसडीएम को भी ज्ञापन देने की बात कही जा रही है।