Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Raigarh Auto driver kidnapped and demanded Rs 1 lakh

Raigarh: ऑटो ड्राइवर को किडनैप कर मांगे एक लाख, दोनों ने मिलकर बनाई थी लूट की योजना, पुलिस ने किया खुलासा

Thu, 01 May 2025 07:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 01 May 2025 07:56 PM IST
सार

रायगढ़ में ऑटो चालक की किडनैपिंग मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। ऑटो चालक की पिटाई कर उसके परिजनों को डराते-धमकाते हुए 1 लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
Raigarh Auto driver kidnapped and demanded Rs 1 lakh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑटो चालक की किडनैपिंग करने के बाद उसकी पिटाई कर उसके परिजनों को डराते-धमकाते हुए एक लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टांगी और पहने हुए कपड़ों को बरामद कर लिया है।  
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात ऑटो चालक विजय यादव उर्फ गोलू (38 वर्ष), निवासी गोपालपुर, रोज की तरह रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर निकला। रात लगभग 9 बजे दो अज्ञात युवक रेलवे स्टेशन से ग्राम रूचिदा तक जाने के लिए 700 रुपये किराए पर उसके ऑटो में सवार हुए और ग्राम रूचिदा से आगे सुनसान जगह पर युवकों ने ऑटो रुकवाया और पहले से साथ लाए टंगिया और डंडे से विजय पर हमला कर दिया, जिससे वह बेसुध हो गया।
विज्ञापन


जिसके बाद आरोपियों ने उसके पास रखे 500 रुपये और एक विवो मोबाइल फोन लूट लिया और उसी मोबाइल से उसके घरवालों को वीडियो कॉल कर फिरौती की मांग करते हुए धमकाया। पैसे नहीं देने पर विजय को जान से मार देंगे। पीड़ित के हाथ-पैर बांधकर आरोपी उसे ऑटो में घुमाते रहे और परिजनों को डराते रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के मिले सुराग
ऑटो चालक की किडनैपिंग और लूट की जानकारी मिलते ही  पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला, डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली, पुसौर और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की। टीम ने रात भर मुस्तैदी से रेलवे स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, पीड़ित के संपर्कों की साइबर ट्रेसिंग की और आसपास के लोगों से पूछताछ कर अहम सुराग जुटाया। 

दोनों ने मिलकर लूट की बनाई थी योजना
पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि लिटाईपाली निवासी प्रकाश सिदार (25 वर्ष) घटना में संलिप्त है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई थी। प्रकाश सिदार ने बताया कि वे दोनों पहले से ही लूट की नीयत से ऑटो में सवार हुए और सुनसान जगह पर टंगिया से हमला कर ऑटो चालक को बंधक बनाया। 


परिजनों से मांगे 1 लाख रुपये 
दोनों आरोपियों ने मिलकर ऑटो चालक की पिटाई करने के बाद मोबाइल फोन से उसके परिजनों को धमकाते हुए 1 लाख रूपये  मांगे और डर का माहौल बनाया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर टंगिया, घटना के समय पहने कपड़े और अन्य सबूत जब्त कर लिए हैं। साथ ही आरोपी के खिलाफ धारा 309(6), 127(2), 140(1), 3(5) बीएनएस आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
Raigarh: ऑटो ड्राइवर को किडनैप कर मांगे एक लाख, दोनों ने मिलकर लूट की बनाई थी योजना, आरोपियों ने खुद बताए सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed