{"_id":"68e900e97db11cba9b0f4361","slug":"police-registered-a-case-against-several-people-who-protested-in-secl-chhaal-area-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh News: एसईसीएल छाल क्षेत्र में चक्काजाम करने वालों पर कार्रवाई, कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh News: एसईसीएल छाल क्षेत्र में चक्काजाम करने वालों पर कार्रवाई, कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Fri, 10 Oct 2025 06:19 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 10 Oct 2025 06:19 PM IST
विज्ञापन
Raigarh News
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर खेदापाली चौक में चक्काजाम करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एसईसीएल के सुरक्षा गार्ड की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, ननकीबाबू सिदार ने छाल थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह एसईसीएल छाल में सुरक्षा गार्ड के रूप में पदस्थ है। कल सुबह साढे 8 बजे तकरीबन 20-30 की संख्या में महिला पुरूष सड़क में बैठकर वाहनों का परिचालन बंद करा दिया गया था। एसईसीएल छाल स्टाफ एवं वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई थी।
विज्ञापन
ननकी बाबू सिदार ने बताया कि बार-बार समझाने के बावजूद वाहनों का रास्ता रोका गया। जिससे एसईसीएल छाल का कार्य काफी प्रभावित हुआ, जिसके कारण एसईसीएल को आर्थिक क्षति का भी सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
बहरहाल, ननकी बाबू सिदार की रिपोर्ट पर छाल पुलिस शौकी लाल नेताम चन्द्रशेखरपुर ऐडू. महेन्द्र सिदार कीदा के अलावा अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रहा है।