Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Police caught container full of illegal liquor liquor worth more than Rs 94 lakh recovered in Raigarh

Raigarh: अवैध शराब से भरा कंटेनर पुलिस ने पकड़ा, 94 लाख रुपये से ज्यादा की मदिरा बरामद

Sat, 15 Feb 2025 05:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 15 Feb 2025 05:44 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरसिया पुलिस ने कल शाम फिल्मी अंदाज में अवैध शराब से भरे कंटेनर को पीछा करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने दो आरोपियों के पास से 94 लाख 08 हजार का अवैध शराब बरामद किया है। 

विज्ञापन
Police caught container full of illegal liquor liquor worth more than Rs 94 lakh recovered in Raigarh
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरसिया पुलिस ने कल शाम फिल्मी अंदाज में अवैध शराब से भरे कंटेनर को पीछा करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने दो आरोपियों के पास से 94 लाख 08 हजार का अवैध शराब बरामद करते हुए कंटेनर को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक 15 फरवरी को नगरीय निकाय मतगणना एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए कल खरसिया पुलिस के द्वारा क्षेत्र में एनएच 49 में जगह-जगह चेकपोस्ट लगाकर वाहनों की चेंकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कल शाम सवा 6 बजे के आसपास शक्ति की तरफ से आ रहे एक कंटेनर वाहन क्रमांक यूपी 78 डीएन 3531 आते दिखा जिसे रूकने का इशारा करने पर उक्त कंटेनर वाहन का चालक पुलिस टीम को देखते हुए छाल की तरफ भागने लगा। इस दौरान पुलिस को शंका होनें पर जब उस कंटेनर वाहन का पीछा किया जा रहा था जिसके बाद पुलिस गाड़ी को पीछे आता देख कंटेनर चालक वाहन को तेज गति से चलाते हुए ग्राम देहजरी बिल्लू पेट्रोल पंप के आगे रोड से नीचे उतरकर गड्ढे में उतर गया। इस बीच कन्टेनर के पीछे का दरवाजा खुला हुआ था जिसमें कार्टून में सामान रखा हुआ दिखाई दे रहा था। 

विज्ञापन


नहीं दे सके स्पष्ट जवाब
खरसिया पुलिस ने वाहन में बैठे लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम मोहम्मद अजीम उम्र 28 वर्ष साकिन फत्तेपुर खास थाना मैनाडेर जिला मुरादाबाद (उ0प्र0) एवं दूसरे ने सुमित चौधरी  उम्र 30 वर्ष ग्राम जटपुरा थाना मैनाडेर जिला मुरादाबाद (उ0प्र0) निवासी होना बताया। कंटेनर में रखे सामानों के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने स्पष्ट जवाब नही दिया। 
विज्ञापन


94 लाख 8 हजार की है शराब 
वाहन की तलाशी करने पर कार्टूनों से भरा हुआ व्हीस्की अंग्रेजी शराब राॅयल गोल्ड कप प्लास्टिक बोतलों मे भरा हुआ प्रत्येक कार्टून में 12 नग प्लास्टिक बाटल में शराब भरी हुई मिली। कार्टून को गिनती करने पर 833 कार्टून में 9996 बाटल एवं फटे हुये कार्टून से कन्टेनर में पडा हुआ। 1764 बाटल जुमला 11760 बाटल में जुमला 8820 बल्क लीटर अंग्रेजी राॅयल गोल्ड कप शराब कीमती 94 लाख 8 हजार रूपये बरामद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध तरीके से हो रहा था परिवहन
वाहन चालक मोहम्मद अजीम व हेल्फर सुमित चैधरी को उक्त व्हीस्की अंग्रेजी शराब को छत्तीसगढ राज्य में परिवहन एवं बिक्री के संबंध में दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस देने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज ना होना लिखकर देने पर बरामद 11760 बाटल अवैध व्हीस्की अंग्रेजी शराब कुल 8820 बल्क लीटर एवं कन्टेनर वाहन  कीमती 30 लाख रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। 


दोनों आरोपी के कार्रवाई जारी
दोनों आरोपियों मोहम्मद अजीत एवं सुमित चैधरी के द्वारा बिना पास परिवहन के उक्त शराब को छत्तीसगढ़ में बिक्री करने ले जाते पाये जाने पर धारा 34(2) आबकारी अधि. का अपराध होने पर मौके पर ही उक्त आरोपीगण के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed