{"_id":"686291e99afb39060203148f","slug":"panic-created-after-body-found-on-railway-track-identified-as-shivnarayan-sarathi-in-raigarh-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से मचा हड़कंप, शिवनारायण सारथी के रूप में हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से मचा हड़कंप, शिवनारायण सारथी के रूप में हुई
Mon, 30 Jun 2025 08:09 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 30 Jun 2025 08:09 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उक्त मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राटरोट रेलवे ट्रैक के किनारे आज शिवनारायण सारथी 30 साल निवासी बरलिया की खून से लथपथ हालत में लाश मिली।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि शिवनारायण एनटीपीसी रेलवे में पेट्रोलिंग मैन के पद पर कार्यरत था और आज सुबह 6 बजे घर से निकला था। बताया जा रहा है कि जब वह ड्यूटी में गया था तब कुछ देर बाद ही उसका शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला। मृतक के गले में चोट के निशान मिले है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहंुची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक युवक के मौत के कारणों का पता चल सकेगा, पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन