Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   One died after being hit by a speeding trailer in Raigad

Chhattisgarh: रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत; बाइक पर सामान लेने जा रहे थे तीनों

Sun, 09 Feb 2025 03:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 09 Feb 2025 03:07 PM IST
सार

रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य लोगों की हालत गंभीर है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन
One died after being hit by a speeding trailer in Raigad
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में एक बार फिर से तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो अन्य को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन

 
मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के बेलादुला निवासी शिवम यादव 20 साल, आलोक यादव 17 के अलावा विवेक कुमार देवांगन रविवार की सुबह कुछ सामान खरीदने के नाम से घर से मोटर सायकल क्रमांक सीजी 14 एमटी 8675 में सवार होकर निकले थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सामान खरीदने के बाद तीनों युवक घुमने के इरादे से उर्दना की तरफ गए हुए थे। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े 11 बजे आसपास पूंजीपथरा की तरफ से आ रहे। ट्रेलर चालक ने तेज और लापरवाही बाइक सवार तीनों युवकों को जोरदार ठोकर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे घटना स्थल पर ही शिवम यादव की मौत हो गई। वहीं विवेक कुमार देवांगन, आलोक यादव को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।  


इस संबंध में सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि आज सुबह की यह घटना है। जिसमें एक युवक की मौत हो गई दो का निजी अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed