फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Middle aged man and young man committed suicide by hanging themselves at two different places

Raigarh: दो अलग-अलग जगह अधेड़ और युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव

Tue, 05 Aug 2025 10:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 05 Aug 2025 10:26 PM IST
सार

पहली घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रामभांठा संजय मैदान क्षेत्र से सामने आई है, जबकि दूसरा मामला जूटमिल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अंबेडकर नगर से सामने आया है।

विज्ञापन
Middle aged man and young man committed suicide by hanging themselves at two different places
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जहां कैंसर बीमारी से परेशान एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो एक अन्य मामले में शराबी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पहली घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रामभांठा संजय मैदान निवासी 47 वर्षीय राजेश सोनी पिछले 3 साल से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। परिजनों ने बताया कि कल देर शाम राजेश ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन

 
इसी तरह की दूसरी घटना में जूटमिल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अंबेडकर नगर निवासी राजेन्द्र खुंटे 32 साल, जोकि शराब पीने के आदी थे। उनकी पत्नी किसी होटल में काम करती हैं। कल शाम को राजेन्द्र घर में अकेला था, इसी दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि देर शाम जब मृतक की पत्नी घर पहुंची तो उसने देखा कि उसके पति का शव फांसी के फंदे पर लटका है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। कार्रवाई के बाद मंगलवार दोपहर को पुलिस ने दोनों के शवों का परिजनों के सुपुर्द करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed