Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   man became unconscious after drinking too much alcohol in Raigarh

Raigarh: अधिक मात्रा में शराब पीने से बेहोश हुआ शख्स, चोर ने उठाया मौके का फायदा, बाइक लेकर फरार

Wed, 27 Nov 2024 05:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 27 Nov 2024 05:52 PM IST
सार

पीड़ित ग्रामीण ने बताया कि जब वह होश में आया तो देखा कि उसकी मोटर सायकल को जहां खड़ी किया था वह वहां से गायब मिली। किसी अज्ञात चोर ने ग्रामीण की बाईक लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
man became unconscious after drinking too much alcohol in Raigarh
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के अस्पताल में भर्ती अपनी सास को देखने आने के दौरान शराब दुकान के पास शराब सेवन करना एक ग्रामीण को उस वक्त महंगा जब पड़ गया जब अधिक नशा होने के बाद उसके बेहोश हो जाने के बाद ही अज्ञात शख्स उसकी बाईक लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। 

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के भैसगढी में रहने वाले तुलाराम कंवर 38 साल ने चक्रधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह रोजी मजदूरी का काम करता है। पीडित ने बताया कि 22 नवंबर की रात वह मिशन अस्पताल में भर्ती अपनी सास को देखने रायगढ़ पहुंचा था और उसके बाद वापस अपने गांव लौट रहा था। पीड़ित ग्रामीण ने बताया कि घर जाते समय वह जमुनाईन चैक के पास स्थित शराब भटठी के पास रूका और अपनी मोटर सायकल क्रमाक सीजी 13 एएक्स 1252 को बिना लॉक किये शराब सेवन करने लगा और फिर वह बेहोश हो गया। 

विज्ञापन


पीड़ित ग्रामीण ने बताया कि जब वह होश में आया तो देखा कि उसकी मोटर सायकल को जहां खड़ी किया था वह वहां से गायब मिली। किसी अज्ञात चोर ने ग्रामीण की बाईक लेकर फरार हो गया। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद मोटर सायकल के नही मिलने के पश्चात उसने उक्त मामले की शिकायत चक्रधर नगर थाने में की है। बहरहाल पीड़ित की शिकायत के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने अज्ञात बाईक चोर के खिलाफ धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed