{"_id":"67e288f95fb1486ec80c669d","slug":"high-speed-tractor-lost-control-and-overturned-driver-died-after-getting-crushed-under-the-engine-in-raigarh-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, इंजन के नीचे दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, इंजन के नीचे दबकर चालक की मौत
Tue, 25 Mar 2025 04:20 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 25 Mar 2025 04:20 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट जाने की घटना में चालक की इंजन के नीचे दबकर मौत हो जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट जाने की घटना में चालक की इंजन के नीचे दबकर मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रक्सापाली के पास मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट जाने की घटना में चालक करण कुमार राठिया 29 साल की इंजन के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करण स्वयं के ट्रैक्टर में मुरूम लेकर कहीं जा रहा था इस एक छोटे नहर के पास वह अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और फिर नहर में ही ट्रैक्टर पलट गई। घटना की जानकारी के बाद भूपदेवपुर पुलिस टीम मौके पहुंचकर मृतक के शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन