{"_id":"6790c34a8f8f5a39e505506a","slug":"five-people-burnt-due-to-cylinder-blast-in-hotel-vehicles-parked-outside-caught-fire-in-raigarh-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: होटल में सिलेंडर ब्लास्ट होने से पांच लोग झुलसे, बाहर खड़े वाहनों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: होटल में सिलेंडर ब्लास्ट होने से पांच लोग झुलसे, बाहर खड़े वाहनों में लगी आग
Wed, 22 Jan 2025 03:47 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 22 Jan 2025 03:47 PM IST
सार
रायगढ़ में एक होटल में सिलेंडर ब्लास्ट होने से पांच लोग झुलस गए। तीन होटल स्टाफ के अलावा दो नाश्ता करने वाले ग्राहक चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
ब्लास्ट के बाद वाहनों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ में एक होटल में सिलेंडर ब्लास्ट होने से पांच लोग झुलस गए। तीन होटल स्टाफ के अलावा दो नाश्ता करने वाले ग्राहक चपेट में आए हैं। होटल के बाहर खड़े कुछ वाहनों में भी आग लगी है। तीन लोगों को जिला अस्पताल और दो को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायर बिग्रेड के अलावा सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
ब्लास्ट में सुंदरलाल यादव 47 साल, निवासी रामभांठा, नानबाई लकड़ा 60 साल, निवासी जगतपुर, रहमततुल्ला खान 40 साल निवासी गोरखा के अलावा होटल में नाश्ता करने आये दो अन्य सिलेंडर ब्लास्ट में झुलसे हैं। ब्लास्ट में होटल के बाहर खड़ी दो गाड़ियों में भी आग लग गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन