Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Female engineer working at Jindal Steel Plant committed suicide by hanging herself

Raigarh: जिंदल स्टील प्लांट में कार्यरत महिला इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Mon, 08 Sep 2025 09:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 08 Sep 2025 09:52 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन पूरे मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Female engineer working at Jindal Steel Plant committed suicide by hanging herself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित जिंदल स्टील प्लांट में इंजीनियर के रूप में कार्यरत एक युवती ने अज्ञात कारणों से हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। उक्त मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पड़ोसी प्रांत ओडिशा के केउंझर की रहने वाली मोनालिसा नायक (उम्र 30) पिछले कुछ समय से जिंदल स्टील प्लांट में बतौर इंजीनियर के रूप में काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि वह आज दोपहर अपनी एक सहेली के साथ वार्षिक मेडिकल चेकअप के लिये जिंदल फोर्टिस अस्पताल गई हुई थी। जहां से लौटने के बाद वह अपने जिंदल गर्ल्स हॉस्टल स्थित कमरे में चली गई। 
विज्ञापन


मास्टर चाबी से खोला गया दरवाजा
शाम करीब पांच बजे जब उसकी सहेली ने उसके कमरे में दस्तक दी तो दरवाजा नहीं खुला, काफी आवाज लगाने और फोन करने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के कारण उसकी सहेली ने आसपास के रहने वाली लड़कियों को इकट्ठा किया और हॉस्टल के मैनेजर से मास्टर चाबी निकलवाकर, जब दरवाजा खोला गया तो मोनालिसा की लाश फांसी पर लटकती देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को भेजा गया अस्पताल 
हॉस्टल के इंचार्ज द्वारा तत्काल इसकी सूचना कंपनी प्रबंधन और पुलिस को दिये जाने पर कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज मय स्टाफ जिंदल गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे और युवती के शव को फांसी से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भिजवाते हुए मर्ग कायम करते हुए प्रकरण को जांच में ले लिया है। 


परिजनों से की जा रही पूछताछ
पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन पूरे मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होने की बात कही जा रही है। युवती ने किन कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की है इस बारे में पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed