फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Controversy over bathing in a pond in Raigad dog bite and attack

'मैक्स से कटवाया': तालाब में नहा रहा था प्रधान, उसमें कुत्ता नहलाने को लेकर विवाद; एक अस्पताल, दूसरा जेल में

Tue, 01 Apr 2025 06:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 01 Apr 2025 06:58 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तालाब में कुत्ते को नहलाने की बात को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने दूसरे को अपने पालतू कुत्ते से कटवाकर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Controversy over bathing in a pond in Raigad dog bite and attack
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तालाब में कुत्ते को नहलाने की बात को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने दूसरे को अपने पालतू कुत्ते से कटवाकर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। ग्राम कोतरलिया निवासी सुरेश प्रधान कल दोपहर अपने तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान गांव का कमल प्रधान अपने पालतू कुत्ते 'मैक्स' को उसी तालाब पर नहला रहा था। इस दौरान जब सुरेश प्रधान ने कमल प्रधान को कुत्ते को दूसरी जगह ले जाकर नहलाने की सलाह दी तो कमल प्रधान गाली गलौज और मारपीट पर उतर आया।

विज्ञापन


तालाब से निकलते ही कुत्ते से कटवाया
मारपीट के दौरान सुरेश प्रधान तालाब में गिर गया और जैसे ही वह तालाब से बाहर निकला वैसे ही आरोपी सुरेश प्रधान ने अपने पालतू कुत्ते को ‘छू-छू’ कहकर उस पर छोड़ दिया। इस दौरान कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी को भेजा जेल 
इस मामले में पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कमल प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed