{"_id":"68e2930cbafc22318c0149ed","slug":"bike-rider-dies-on-the-spot-after-being-hit-by-a-bus-woman-admitted-to-hospital-in-critical-condition-in-raiga-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: बस की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत, महिला को गंभाीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: बस की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत, महिला को गंभाीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sun, 05 Oct 2025 09:19 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 05 Oct 2025 09:19 PM IST
सार
रायगढ़ जिले यात्री बस की ठोकर से बाईक सवार एक ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ जिले यात्री बस की ठोकर से बाईक सवार एक ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम 6 बजे के आसपास वासुदेव बस क्रमांक सीजी 13 बीबी 8087 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने की तरफ से आ रहे बाईक सवार एक पुरूष और महिला को कुचल दिया।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में बाईक सवार ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं इस घटना में महिला के गंभीर चोट आने की स्थिति में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां स्थिति में सुधार नही होनें पर उसे रिफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आज दोपहर केवड़ाबाड़ी बस स्टैण्ड से बस 40 से अधिक यात्रियों को लेकर अंबिकापुर जाने निकली थी। इस दौरान यात्री बस जब धरमजयगढ़-कापू के बीच मिरीगुड़ा गांव के पास पहुंची थी इसी बीच यह घटना हो गई। बाईक सवार दोनों पति-पत्नी कापू के बताये जा रहे हैं।
विज्ञापन
