फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Anand Kumar founder of Super 30 gave tips to youth for success in examinations

Raigarh: सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार ने युवाओं को परीक्षाओं में सफलता के दिए टिप्स, सरकार से की ये मांग

Tue, 03 Dec 2024 10:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 03 Dec 2024 10:59 PM IST
सार

शिक्षा मुफ्त होने के सवाल पर आनंद कुमार ने कहा कि सरकार इसके लिये प्रयासरत है। लेकिन हम सरकार से निवेदन करेंगे कि स्कूल के शिक्षकों को और अच्छे से तैयार करें।

विज्ञापन
Anand Kumar founder of Super 30 gave tips to youth for success in examinations
आनंद कुमार ने छात्रों को सफलता का दिया मंत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान में मंगलवार शाम 6 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल से एक महत्वपूर्ण करियर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें सुपर-30 के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। सेमिनार में आनंद कुमार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और विभिन्न परीक्षाओं में सफलता कैसे मिलती हैं इसकी भी जानकारी दी। इस दौरान छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी युवाओं को शिक्षा और करियर के क्षेत्र में मार्गदर्शन किया।  

विज्ञापन




आनंद कुमार प्रसिद्ध सुपर-30 कोचिंग संस्थान के संस्थापक हैं, उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से कई गरीब और वंचित छात्रों को आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में प्रवेश दिलवाया है। आनंद कुमार ने सोमवार की शाम 6 बजे रामलीला मैदान में आयोजित सेमिनार में छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की रणनीतियों के बारे में अपने अनुभव साझा किए। आनंद कुमार ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बहुत अच्छा लगा यहां आकर सबसे बड़ी बात है कि किसी पार्टी से ऊपर उठकर व्यक्तिगत तौर पर मैं ओपी चौधरी से प्रभावित हूं। मैं सभी को बताना चाहता हूं किसी जाति, धर्म या पार्टी से ऊपर उठकर हर नेता को इनके कुछ गुणों को लेना चाहिए। शिक्षा के लिये इन्होंने काम किया। दंतेवाडा, रायपुर के बाद अब रायगढ़ में भी काम कर रहे हैं। जहां भी बच्चों के लिये लाइब्रेरी खुलती है, कोचिंग सेंटर खुलता है, हम वहां निस्वार्थ भाव से जाना पसंद करते हैं। आज शिक्ष व्यापार बन चुकी है। हर कोई कमाने के लिये उसको रोजगार बनाकर बैठे हैं। ऐसी परिस्थिति में ऐसे बच्चे भी हैं जिनका कोई सहारा नहीं है, उनको सहायता दे रहे हैं, मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है। 

विज्ञापन

लाइब्रेरी खुलने पर फ्री में देंगे क्लास
लाइब्रेरी खुल जाएगी तो उसमें वीडियो कान्फ्रेसिंग के द्वारा कुछ ऑनलाइन क्लास हम भी टाइम-टू-टाइम देंगे। उन्होंने कहा कि ज्ञान से बड़ कुछ भी नहीं है। छत्तीसगढ़ के 22 जिलों में लाइब्रेरी खुलने जा रही है, उन्ही चीजों का अनुसरण हर देश में होना चाहिए, ताकि बच्चे शिक्षा से वंचित न रहें। अगर बच्चों को किताब दे दी जाए, पठन सामग्री सामग्री दे दी जाए तो बच्चे खुद भी पढ़कर बहुत अच्छा कुछ कर सकते हैं। 

शिक्षकों को ट्रेनिंग मिलती रहनी चाहिए
शिक्षा मुफ्त होने के सवाल पर आनंद कुमार ने कहा कि सरकार इसके लिये प्रयासरत है। लेकिन हम सरकार से निवेदन करेंगे कि स्कूल के शिक्षकों को और अच्छे से तैयार करें। उन्हें और प्रशिक्षित करें। जो नई एआई तकनीक है, इंटरनेट का जमाना है, इस लायक उन्हें बनाएं, समय-समय पर उन्हें ट्रेनिंग देती रहनी चाहिए। 

विज्ञापन

व्यापार बन चुकी है कोचिंग
महंगे कोचिंग के संबंध में आनंद कुमार ने कहा कि कोचिंग एक व्यापार बन चुकी है। सरकार को इस पर अंकुश लगाना चाहिए। जिस भी बच्चे को जिस विषय को पढ़ने में रूचि न हो। उन्हें भी लुभावने रिजल्ट और सपने दिखाकर शोषण हो रहा है। इसके लिये भी कोई मापदंड कोई कोचिंग पॉलिसी हर स्टेट में बनाई जानी चाहिए। कई स्टेट हैं लेकिन उसे लागू नहीं किया जा रहा है। मेरी सरकार से हाथ जोड़कर विनती है कि उसको लागू किया जाए ताकि हमारे बच्चे धन अभाव में अपनी जमीन बेचकर वहां जाते हैं, कोटा में आत्महत्या की घटनाएं हो रही हैं, यह सब बहुत बेकार हो रहा है इस पर लगाम लगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed