{"_id":"675c0472d8160734cb085357","slug":"abvp-submitted-a-memorandum-collector-demanding-relief-from-problems-being-faced-by-students-in-raigarh-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: एबीवीपी ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, छात्रों को हो रही परेशानियों से निजात दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: एबीवीपी ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, छात्रों को हो रही परेशानियों से निजात दिलाने की मांग
Fri, 13 Dec 2024 03:25 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 13 Dec 2024 03:25 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में डिग्री कालेज में पढ़ने वाले छात्रों को हो रही कई परेशानियों को लेकर आज एबीवीपी के नेताओं ने कालेज छात्रों के साथ मिलकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
एबीवीपी ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ जिले में डिग्री कालेज में पढ़ने वाले छात्रों को हो रही कई परेशानियों को लेकर आज एबीवीपी के नेताओं ने कालेज छात्रों के साथ मिलकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निदान करने की मांग की है। कलेक्टर के नाम सौंपे गए ज्ञापन में पत्र में छात्रों ने कहा है कि जिले का अग्रणी महाविद्यालय डिग्री कालेज आज अव्यवस्थाओं से घिरा हुआ है। वर्तमान में हर प्रकार का फंड होनें के बावजूद कालेज की बदहाल स्थित बदल नही पा रही है। यहां न तो पढ़ने के लिये व्यवस्थित कक्षाएं है न कालेज परिसर की बिल्डिंग व्यवस्थित है जिस कारण लगातार शिक्षा का स्तर गिरते जा रहा है।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने आई छात्रा ने बताया कि हमारे महाविद्यालय में फंड होनें के बावजूद हमारी मांगे और हमारी जरूरतें पूरी नही हो पा रही है। बाथरूम में पानी, साफ-सफाई और दरवाजे की समस्या है। साथ ही साथ पीने की पानी की भी समस्या है, और उनकी क्लास भी रेगुलर नही हो पा रही है। जब तक हमारी मांगे पूरी नही हो जाती हम आंदोलन करते रहेंगे हार नही मानेंगे।
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ता शिवम मिश्रा ने बताया कि डिग्री कालेज के छात्रों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां की समस्याओं को लेकर उनके द्वारा कई बार प्राचार्य को ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत करा चुके हैं इसके बावजूद उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। जिससे विवश होकर आज उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपना पड़ा। हमारी मांग पूरी नही हुई तो चक्काजाम जैसे उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
डिप्टी कलेक्टर रेखा चंद्रा ने बताया कि आज यहां पहुंचे थे, अग्रणी महाविद्यालय में जो अव्यवस्था है, उसके संबंध में ज्ञापन सौंपने आये थे। उनके द्वारा जो समस्या से अवगत कराया गया है, कलेक्टर सर को इस मामले से अवगत कराया जाएगा। हमारी कोशिश रहेगी उनकी समस्याओं का जल्द से समाधान कर लिया जाएगा।