{"_id":"68a69d186801e7c8c90c170b","slug":"a-speeding-truck-hit-seven-cattle-in-raigarh-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने सात मवेशियों को मारी जोरदार टक्कर, चार की हुई मौत, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने सात मवेशियों को मारी जोरदार टक्कर, चार की हुई मौत, तीन की हालत गंभीर
Thu, 21 Aug 2025 09:44 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 21 Aug 2025 09:44 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर कोड़ातराई गांव में एक ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वकवाहन चलाते हुए सात मवेशियों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चार मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर कोड़ातराई गांव में एक ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वकवाहन चलाते हुए सात मवेशियों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चार मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामला जुटमिल थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, हरिशंकर साव ने जुटमिल थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि बीती रात 10:30 बजे वह अपने गैरेज से पैदल घर जा रहा था। कोडातराई के सांई बीज भण्डार के सामने मेनरोड किनारे मवेशी बैठे हुए थे। इस दौरान रायगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रक चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सात मवेशियों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हरिशंकर साव ने बताया कि इस घटना में मौके पर ही चार मवेशी की मौत हो गई है। वहीं, तीन मवेशी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को रोक कर पुलिस को घटना से अवगत कराया गया, जिसके बाद मौके पहुंची पुलिस आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन