Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   A historic procession was taken out from Natwar School on Ram Navami

Raigarh: रामनवमी पर नटवर स्कूल से निकाली गई ऐतिहासिक शोभायात्रा, जगह-जगह लोगों ने किया स्वागत

Sun, 06 Apr 2025 10:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 06 Apr 2025 10:32 PM IST
सार

रामनवमी के अवसर पर रायगढ़ में निकलने वाली शोभायात्रा को देखने आसपास के जिलों के अलावा हजारों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से लोग आते हैं। रामनवमी के अवसर पर रामभक्तों में उत्पार उत्साह भी देखा गया। शहर की विभिन्न धार्मिक तथा सामाजिक संस्थाओं की तरफ से अलग-अलग जगहो पर रामभक्तों के लिये स्टाल लगाए गए थे।

विज्ञापन
A historic procession was taken out from Natwar School on Ram Navami
शोभायात्रा में शामिल रामदरबार की झांकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर नटवर स्कूल के मैदान से रविवार की शाम ऐतिहासिक शोभायात्रा निकली गई। जो शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए रामलीला मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह इस शोभायात्रा का स्वागत हुआ।

विज्ञापन


रामनवमी के अवसर पर जिला मुख्यालय में स्थित नटवर स्कूल मैदान में शाम 5 बजे से ही शहर के अलग-अलग मोहल्लों से भारी संख्या में रामभक्त शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे। शोभायात्रा के दौरान रामभक्त हाथों में भगवा झंडा लहराते जय श्री राम के नारे लगाते आगे बढ़ते रहे। पिछले वर्ष की भांति इस साल भी रामनवमी शोभायात्रा में कई आकर्षक झांकिया शामिल हुईं, जिसमें मध्यप्रदेश के उज्जैन से डमरू दल, आदिवासी नृत्य, चार्ली चैपलिन, स्केटिंग रंगोली, हरियाणा से अघोरी बाहुबली महादेव, महिला कर्मा, ग्लोवर, ओडिशा पूरी से घंटबाजा, 32 मुखी काली माता, बाहुबली हनुमान के अलावा अन्य कई मनमोहक झांकिया रहीं, जो शहरवासियों को अपनी ओर अकर्षित कर रही थीं। 
विज्ञापन



 
रायगढ़ में 2014 से रामनवमी शोभा यात्रा का आरंभ हुआ था और उसके बाद से हर साल इस आयोजन से हिन्दू समाज के लोगों का जुड़ाव बढ़ता जा रहा है। शोभायात्रा का स्वरूप साल दर साल ऐतिहासिक होते जा रहा है। रामनवमी से एक माह पहले से ही अपनी-अपनी दलीय प्रतिबद्धता से ऊपर उठते हुए नेता एवं कार्यकर्ता इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में दिन-रात जी जान से जुटे रहते हैं। जिन रास्तों से शोभायात्रा गुजरने वाली रहती है उस मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। यही वजह है कि रायगढ़ के इस आयोजन की चर्चा अब न केवल प्रदेश स्तर पर बल्कि आसपास के जिलों में चर्चा का विषय रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रारामनवमी के अवसर पर रायगढ़ में निकलने वाली शोभायात्रा को देखने आसपास के जिलों के अलावा हजारों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से लोग आते हैं। रामनवमी के अवसर पर रामभक्तों में उत्पार उत्साह भी देखा गया। शहर की विभिन्न धार्मिक तथा सामाजिक संस्थाओं की तरफ से अलग-अलग जगहो पर रामभक्तों के लिये स्टाल लगाए गए थे, जहां ठंडा पानी, शरबत, फ्रूटी, छाछ, लीची के अलावा अन्य शीतल पेय की व्यवस्था की गई थी। वहीं चांदनी चौक में मुस्लिम बिरादरी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता का उदाहरण पेश करते हुए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बखूबी अपना फर्ज निभाया। शोभायात्रा जब चांदनी चौक पहुंची तो वहां मुस्लिम जमात के उत्साही सदस्यों ने गुलाब जल से जोरदार इस्तकबाल करते हुए लोगों को शीतल जल पिलाते हुए गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भी पेश की। 

  
रामनवमी के अवसर पर नटवर स्कूल प्रांगण से प्रारंभ हुई शोभायात्रा गांधी प्रतिमा तिराहा, एमजी रोड, रामनिवास टाकीज चौक, सिल्वर पैलेश तिराहा, गौरीशंकर मंदिर, न्यू मार्केट तिराहा, सुभाष चैक, गद्दी चौक, कोष्टापारा तिराहा आदि जगह से निकलते हुए रामलीला मैदान पर जाकर समाप्त हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed