फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   rahul motivates his team for parivartan rally

राहुल ने छत्तीसगढ़ के नेताओं को दी एकजुटता की नसीहत

Tue, 11 Jun 2013 11:08 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 11 Jun 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
rahul motivates his team for parivartan rally

छत्तीसगढ़ के नेताओं को एकजुटता का संदेश देते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ खुलकर अभियान छेड़ने को कहा है।

विज्ञापन


पार्टी 16 जून से परिवर्तन यात्रा फिर शुरू करेगी। राहुल खुद यात्रा के समापन मौके पर मौजूद रहकर पार्टी कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करेंगे।

राहुल ने गुटबाजी को खत्म करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष चरण दास महंत और विधायक दल के नेता रविंद्र चौबे को संगठन में अनुशासन बनाने के लिए कड़े कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस मुख्यालय में छत्तीसगढ़ के नेताओं के साथ दो घंटे की बैठक में राहुल ने नेताओं से कहा है कि पार्टी नेताओं पर हमले के बाद अब चुनौतियां और बढ़ गई हैं। नए सिरे से काम शुरू करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह रही कि प्रदेश के नेताओं ने राहुल से पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी की परोक्ष रूप से शिकायत की। नेताओं ने कहा कि पार्टी का का एक धड़ा मदद करने के बजाय रोड़े अटकाता है।

शिकायत पर राहुल ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया। नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कृषि राज्य मंत्री चरणदास महंत ने कहा कि परिवर्तन यात्रा 16 जून से दोबारा शुरू होगी और राहुल इसके समापन अवसर पर मौजूद रहेंगे।


इस दौरान वह चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे। बैठक में कांग्रेस उपाध्यक्ष के अलावा अहमद पटेल, जनार्दन द्विवेदी, चरण दास महंत और रविंद्र चौबे मौजूद थे।

याद रहे कि कांग्रेस की परिवर्तन रैली के दौरान ही 25 मई को बस्तर जिले में पार्टी नेताओं पर नक्सली हमला हुआ था। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा और नंद कुमार पटेल समेत 27 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed