{"_id":"5b6cbcc14f1c1b75568b6480","slug":"rahul-gandhi-to-visit-chhattisgarh-inaugurate-congress-new-office-live-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर, कांग्रेस के नये कार्यालय का करेंगे उद्घाटन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर, कांग्रेस के नये कार्यालय का करेंगे उद्घाटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Updated Fri, 10 Aug 2018 03:44 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे, जहां वह पार्टी की राज्य इकाई के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। इस बारे में पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि अपने इस दौरे में कांग्रेस अध्यक्ष चिकित्सकों, व्यवसायियों और वरिष्ठ पत्रकारों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
राज्य कांग्रेस के महासचिव शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर उतरेंगे और शंकर नगर इलाके में पार्टी के नवनिर्मित राज्य कार्यालय ‘राजीव भवन’ जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘उद्घाटन समारोह के दौरान राहुल गांधी राज्य में आदिवासी कांग्रेस के जंगल सत्याग्रह अभियान को भी हरी झंडी दिखाएंगे।’’ त्रिवेदी ने कहा कि बाद में वह चिकित्सकों, व्यवसायियों और वरिष्ठ पत्रकारों के आमंत्रित समूहों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
त्रिवेदी ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और पार्टी की विभिन्न शाखाओं के प्रमुखों के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद शाम में वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि राहुल ने इस वर्ष मई में छत्तीसगढ़ का दौरा किया था जिस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की थी। उन्होंने दुर्ग से रायपुर तक एक बड़ा रोड शो भी किया था। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।