फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rahul Gandhi Nyaya Yatra: PCC Chief Badge reached Manipur, Leader of Opposition Mahant and Mohan Markam also

राहुल गांधी की न्याय यात्रा 2024: मणिपुर पहुंचे पीसीसी चीफ बैज, नेता प्रतिपक्ष महंत और मोहन मरकाम भी हुए रवाना

Sun, 14 Jan 2024 06:33 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 14 Jan 2024 06:33 PM IST
सार

Rahul Gandhi Nyaya Yatra 2024: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से हो गई है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी मणिपुर रवाना हो चुके हैं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Nyaya Yatra: PCC Chief Badge reached Manipur, Leader of Opposition Mahant and Mohan Markam also
राहुल गांधी के साथ सभी नेता एक प्लेन से मणिपुर पहुंचे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Rahul Gandhi Nyaya Yatra 2024: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से हो गई है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी मणिपुर रवाना हो चुके हैं। राहुल गांधी के साथ सभी एक प्लेन में मणिपुर पहुंचे। दूसरी ओर पूर्व सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव मणिपुर नहीं गए हैं। 
विज्ञापन


यात्रा से पहले कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने हवाई जहाज के अंदर से ही एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाई, जिसमें नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत भी नजर आ रहे हैं। उनके साथ सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर की राजधानी इंफाल से हुई। यात्रा की समाप्ति मार्च महीने में महाराष्ट्र राजधानी मुंबई में होगी। यात्रा कुल 100 लोकसभा के 337 विधानसभा क्षेत्रों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा कुल 6713 किमी कि सफर तय करेगी। इस न्याय यात्रा का नारा है “न्याय का हक मिलते तक”। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देश की आवाज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हो चुकी है और उस मणिपुर से शुरू हो चुकी है जो महीनों से जल रहा है, सैकड़ों निर्दोष लोगो की हत्यायें हुई है, वहाँ शांति व्यवस्था बनाने की जगह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समुद्र में गोताखोरी करते हुये फोटोशूट करवाने में व्यस्त है। देश में युवा बेरोजगार है, किसान परेशान हैं, महिलायें महंगाई की मार से दुःखी हैं।  दलित और आदिवासी वर्ग अपने हक से वंचित हैं और मोदी सरकार केवल अपने दो उद्योगपति मित्रों का ही भला कर रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश की एकता और अखंडता और भी मजबूत होगी, जिसे भाजपा तोड़ने में लगी हुई है। हमारा सौभाग्य है कि हम सब इस महान यात्रा में छत्तीसगढ़ से शामिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed