फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   rahul gandhi decision created fear in chhattisgarh

राहुल गांधी के फैसले से छत्तीसगढ़ में हड़कंप

Wed, 20 Feb 2013 02:36 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 20 Feb 2013 02:36 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi decision created fear in chhattisgarh

राहुल गांधी के अगले माह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने के फैसले से प्रदेश कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। यहां राहुल गांधी किसी भी एक जिले या ब्लॉक कांग्रेस की बैठक लेंगे और बैठक लेने के एक दिन पहले ही सूचित करेंगे। इसके चलते मुस्तैदी दिखाते हुये प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल ने बैठक बुलाकर अपने मातहत पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने मार्च में राहुल गांधी राज्य के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे किसी भी ब्लॉक व जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। इसे देखते हुये प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मंगलवार को बुलाई गई बैठक में 15 दिनों के अंदर जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को सक्रिय करने को कहा गया है। साथ ही जहां कार्यालय नहीं है वहां कार्यालय बनाने और आधुनिक संचार सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभारी महामंत्रियों को हर माह अपने प्रभार क्षेत्र वाले जिलों में बैठक लेने को कहा है। भाजपा की तरह अब कांग्रेस के जिला व ब्लॉक कांग्रेस कार्यालयों में भी कंप्यूटर व इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जहां कार्यालय नहीं हैं, वहां 15 दिनों के भीतर प्रारंभ करने को कहा गया है। कामकाज संभालने वाले प्रभारी मंत्री की नियुक्ति भी इसी बीच कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त होली के बाद सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल ने  पदाधिकारियों की बैठक में बताया कि होली के बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए तैयारी अभी से शुरू कर दी जाए। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed