फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Question of height makes ride bumpy for free Chhattisgarh cycles

साइकिल की ऊंचाई बन गई नाक की लड़ाई

Wed, 28 Aug 2013 04:08 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 28 Aug 2013 04:08 PM IST
विज्ञापन
Question of height makes ride bumpy for free Chhattisgarh cycles

स्कूली छात्राओं के लिए साइकिल बांट रही छत्तीसगढ़ सरकार की 'साइकिल स्कीम' 20 और 22 इंच के विवाद में फंस गई है। प्रदेश भाजपा के दो दिग्गज इस स्कीम को लेकर आमने सामने आ गए हैं।

विज्ञापन


एक तरफ जहां स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि साइकिल की ऊंचाई 20 इंच होनी चाहिए वहीं वित्त विभाग के प्रमुख और मुख्यमंत्री रमन सिंह का कहना है कि साइकल की ऊंचाई 22 इंच होनी चाहिए।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने यह आरोप लगाया है कि वित्त विभाग के अधिकारियों की साइकल बनाने वाली कंपनियों से सांठ-गांठ है और उन्होंने कंपनियों से मोटी रकम ऐंठी है। वित्त विभाग का कहना है कि यदि साइकल की 22 इंच नहीं की जाएगी तो स्कीम बदलकर लड़कियों को साइकल देने के बजाए नkदी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2004-2005 की सरस्वती साइकल योजना के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की लड़कियों को क्लास नौं में पहुंचने पर मुफ्त साइकल दी जाती है। सन 2007-2008 में इस योजना के तहत ओबीसी और सामान्य वर्ग के बीपीएल परिवारों की छोत्राओं को भी शामिल कर लिया गया था।

इस योजना के तहत 20 इंच की साइकल बांटी जा रही थीं लेकिन कुछ साल बाद एटलस और एवॉन के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन होने के बाद साइकल की ऊंचाई 22 इंच तय कर दी गई।

2012-2013 की योजना के तहत साइकल खरीदने से पहले स्कूली शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग को एक पत्र लिखा जिसमें 20 इंच की साइकल खरीदने का प्रस्ताव दिया गया। वित्त विभाग ने पत्र के आधार पर 20 इंच साइकल खरीदने की बात आगे बढ़ाई।

दरअसल बृजमोहन अग्रवाल चाहते हैं कि 20 इंच ऊंचाई की साइकल खरीदने से लोकल कंपनियां भी इस कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा हो सकेंगी जबकि वित्त विभाग चाहता है कि कॉन्ट्रैक्ट सिर्फ एटलस और एवॉन के साथ ही हो।


पहली छिमाही के लिए इस योजना के लिए 35.50 करोड़ रुपए की राशि निश्चित की गई है। वित्त विभाग का कहना है कि 20 इंच ऊंचाई की साइकल खरीदने से लोकल कंपनियों की साइकल खरीदी जाएंगी और लड़कियां एटलस और एवॉन जैसी ब्रांडेड साइकल लेने से वंचित रह जाएंगी।

वहीं दूसरी ओर बृजमोहन अग्रवाल और स्कूली शिक्षा विभाग वित्त विभाग पर लगातार इस योजना में गड़बड़ियां करने के आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed