फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   prisoner attacked in chhattisgarh bilaspur central jail

Bilaspur : थाने में सरेंडर करने वाले कैदी पर सेंट्रल जेल में हमला, नुकीले धारदार हथियार से किए वार, हालत गंभीर

Fri, 04 Nov 2022 10:49 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 04 Nov 2022 10:49 AM IST
सार

विष्णु के परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश में उस पर हमला किया गया है। उन्होंने अन्य कैदियों से विष्णु की जान को खतरा बताया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक और अन्य उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर दोषी कैदियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन
prisoner attacked in chhattisgarh bilaspur central jail
बिलासपुर केंद्रीय कारागार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल में एक बार फिर एक कैदी पर हमला हो गया। साथी कैदियों ने उस पर नुकीले और धारदार हथियार से वार किया है।  घायल कैदी को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स (CIMS) रेफर किया गया है। जेल प्रशासन इस मामले को दबाए रहा। कैदी ने एक मामले में फरार चल रहा था। उसने कुछ समय पहले ही थाने में सरेंडर किया था। वहीं कैदी के परिजनों ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विष्णु वंशकार एक मामले में फरार चल रहा था। उसने कुछ समय पहले ही सरकंडा थाने में सरेंडर कर दिया। इसके बाद उसे सेंट्रल जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार को कुछ कैदियों ने विष्णु पर हमला कर दिया। धारदार नुकीले हथियार को उसके पेट में घोंप दिया। इसके अलावा उसके चेहरे और सिर पर भी वार किया गया है। हमले में विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका पता चलने पर आनन-फानन में जेल प्रशासन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। 
विज्ञापन




इसके बाद भी उसकी स्थिति बिगड़ती जा रही थी। इसे देखते हुए जिला अस्पताल से उसे सिम्स रेफर कर दिया गया है। विष्णु के परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश में उस पर हमला किया गया है। उन्होंने अन्य कैदियों से विष्णु की जान को खतरा बताया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक और अन्य अफसरों को पत्र लिखकर दोषी कैदियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं जेल प्रशासन भी अपने स्तर पर पड़ताल कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed