फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Principal arrested for not giving information to police of sexual abuse of student in school

छह वर्षीय छात्रा से 10 साल के छात्रों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जानकारी न देने पर प्रिंसिपल गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2019 03:58 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: आसिम खान Updated Sat, 31 Aug 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
Principal arrested for not giving information to police of sexual abuse of student in school
प्रतीकात्मक तस्वीर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक स्कूल में छह वर्षीय बालिका से 10 वर्षीय सड़कों द्वारा दुष्कर्म की घटना के करीब 10 दिन बाद पुलिस ने प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। प्राचार्य पर आरोप है कि उन्होंने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को या उच्च अधिकारियों को नहीं दी।

विज्ञापन


रायपुर के खमतराई थानाध्यक्ष रमाकांत साहू ने शनिवार को यहां बताया कि शहर के एक शासकीय स्कूल में पहली कक्षा की छह वर्षीय छात्रा से इस महीने की 20 तारीख को पांचवीं कक्षा के तीन छात्रों ने दुष्कर्म किया था। इस घटना के बारे में तत्काल पुलिस को या उच्च अधिकारियों को सूचना नहीं देने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को स्कूल के प्राचार्य बीएस अहिरे को गिरफ्तार का लिया।
विज्ञापन


साहू ने बताया कि स्कूल में घटना की जानकारी के बाद प्राचार्य को इसकी सूचना पुलिस को, बाल कल्याण समिति या मजिस्ट्रेट को देनी चाहिए थी। लेकिन उन्होंने अपने स्तर पर मामले की छानबीन करने की कोशिश की थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में प्राचार्य अहिरे को लापरवाही का दोषी मानते हुए लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम 2012 की धारा 21 के तहत तथा भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार प्राचार्य को पुलिस ने शुक्रवार को ही स्थानीय अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जमानत मिल गई। साहू ने बताया कि इस महीने की 20 तारीख को जब छात्रा स्कूल गई थी तब दो छात्र उसे स्कूल के बाथरूम में ले गए तथा एक अन्य छात्र बाथरूम के बाहर खड़ा हो गया। बाथरूम में छात्रों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। 


इस घटना की जानकारी जब परिजनों को मिली तब उन्होंने स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत की। लेकिन जब प्रबंधन ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। तब उन्होंने 22 अगस्त को पुलिस में शिकायत की। थानेदार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बालकों के खिलाफ दुष्कर्म करने तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम 2012 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी छात्रों को किशोर गृह में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed