Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम भूपेश बघेल, तकरीबन एक घंटा चली मुलाकात
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साल के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीएम आवास पर मुलाकात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश ने बघेल शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच तकरीबन एक घंटा मुलाकात चली। इस मौके पर सीएम बघेल ने प्रधानमंत्री की मां हीरबेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और छत्तीसगढ़ के मुद्दों को लेकर पीएम मोदी से बात की।
आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलकर उनके मातृशोक का हिस्सा बना।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 31, 2022
इस दौरान छत्तीसगढ़ की जनता के हित से जुड़े अनेक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। @narendramodi @PMOIndia pic.twitter.com/tFvqms2oq4
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ट्वीट कर कहा, आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उनके मातृशोक का हिस्सा बना। इस दौरान छत्तीसगढ़ की जनता के हित से जुड़े अनेक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।