{"_id":"62959654b849194dd1091726","slug":"president-of-chhattisgarhia-kranti-sena-amit-baghel-arrested-for-commenting-on-jain-society-saints","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का अध्यक्ष गिरफ्तार, जैन समाज के संतों पर की थी अभद्र टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का अध्यक्ष गिरफ्तार, जैन समाज के संतों पर की थी अभद्र टिप्पणी
Tue, 31 May 2022 02:06 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 31 May 2022 02:06 PM IST
सार
बीते 25 मई को सर्व आदिवासी समाज की ओर से बालोद जिला बंद करने की अपील की गई थी। इस बंद के समर्थन में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना भी मैदान पर उतरी थी।
विज्ञापन
अमित बघेल(फाइल)
- फोटो : Social media
विस्तार
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। अमित बघेल पर जैन समाज के संतों पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। गिरफ्तार करने के बाद बघेल से लंबी पूछताछ की गई। बीते 25 मई को बालोद जिला महाबंद के दौरान बघेल ने जैन समाज के साधुओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद पूरे प्रदेश में बघेल के बयान की निंदा की गई। राजधानी रायपुर में जैन समाज के व्यापारियों ने विरोध में एक दिन दुकानें बंद रखीं. साथ ही कार्रवाई की मांग भी की। भारी प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने दबाव में आकर बघेल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अंबिकापुर से किया गया गिरफ्तार
बता दें कि बालोद जैन समाज ने अमित बघेल के खिलाफ बालोद थाने में मामला दर्ज करवाया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पेश होने के लिए कहा था लेकिन वे पेश नहीं हुए। इसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई और बीते सोमवार को रात लगभग 8 बजे अंबिकापुर से अमित बघेल को गिरफ्तार किया गया और सुबह लगभग 4.30 बजे बालोद लाया गया।
विज्ञापन
कोर्ट में किया गया पेश, भेजे गए न्यायिक हिरासत में
अमित बघेल को निचली अदालत में पेश किया किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।