{"_id":"64e4d1892a14c11ee3040275","slug":"president-draupadi-murmu-will-be-visit-to-raipur-on-31august-collector-took-a-meeting-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 अगस्त को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: कलेक्टर ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए ये अहम निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 अगस्त को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: कलेक्टर ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए ये अहम निर्देश
Tue, 22 Aug 2023 08:47 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 22 Aug 2023 08:47 PM IST
सार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31अगस्त से 1 सितंबर तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। इसके तैयारियों के बारे में आज कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
विज्ञापन
कलेक्टर ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए ये अहम निर्देश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31अगस्त से 1 सितंबर तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। इसके तैयारियों के बारे में आज कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। कलेक्टर ने बैठक में राष्ट्रपति के प्रवास के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों और मापदंडों के अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रपति के रायपुर में आने-जाने के रास्तों पर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। डॉ भूरे ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों पर वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान चिन्हांकित करने के निर्देश दिए।
प्रवास के दौरान कई दायित्वों को संभाल रहे अधिकारी-कर्मचारियों को पास जारी करने के भी निर्देश कलेक्टर ने दिए। डॉ भूरे ने राष्ट्रपति के प्रवास के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार चिकित्सा व्यवस्था, भोजन व्यवस्था आदि भी सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
प्रवास के दौरान कई दायित्वों को संभाल रहे अधिकारी-कर्मचारियों को पास जारी करने के भी निर्देश कलेक्टर ने दिए। डॉ भूरे ने राष्ट्रपति के प्रवास के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार चिकित्सा व्यवस्था, भोजन व्यवस्था आदि भी सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन