{"_id":"63d247c6df0cc10d245c6cd2","slug":"pregnant-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-in-balod-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला ने दी जान: कमरे में पंखे से लगाई फांसी, मां को लटकता देख पांच साल के बच्चे ने पड़ोसी को बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला ने दी जान: कमरे में पंखे से लगाई फांसी, मां को लटकता देख पांच साल के बच्चे ने पड़ोसी को बताया
Thu, 26 Jan 2023 02:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 26 Jan 2023 02:59 PM IST
सार
प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। ससुराल और मायके दोनों पक्ष के लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। महिला के गर्भवती होने के चलते सब सदमे में हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद में गुरुवार को एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला का शव घर के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला है। महिला के पांच साल के बेटे ने देखा तो पड़ोसी को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि महिला सात माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शहर के शिव कॉलोनी निवासी महेंद्र मुरार जिला अस्पताल में वार्ड ब्वॉय है। वह गणतंत्र दिवस पर सुबह ही ध्वजारोहण के लिए अस्पताल चला गया था। घर में उसकी गर्भवती पत्नी प्रेरणा (25) और पांच साल का बेटा था। कुछ देर बाद उसका बेटा पड़ोसी के घर पहुंचा और मां के लटकने के बारे में जानकारी दी। इस पर पड़ोसी घर पहुंचे तो देखा कि प्रेरणा का शव चुनरी के सहारे पंखे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
पति महेंद्र ने बताया कि प्रेरणा ने खुदकुशी क्यों कि उसको जानकारी नहीं है। उन दोनों के बीच किसी तरह का कोई विवाद या झगड़ा नहीं था। पुलिस को अभी तक अवैध संबंधों जैसी कोई बात भी सामने नहीं आई है। थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। ससुराल और मायके दोनों पक्ष के लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। महिला के गर्भवती होने के चलते सब सदमे में हैं।
विज्ञापन