फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   poltics on Hareli: blame and counter attack of Chhattisgarh BJP and Congress

हरेली पर आमने-सामने: 'अगर तुम्हारा कार्यालय OYO की तरह दिखता है, तो हम क्या करें!', BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज

Mon, 17 Jul 2023 11:40 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 17 Jul 2023 11:40 PM IST
सार

बीजेपी महिला मोर्चा ने सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में  ‘हरेली तिहार’ मनाया। महिला मोर्चा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने शिरकत किया। 

विज्ञापन
poltics on Hareli: blame and counter attack of Chhattisgarh BJP and Congress
बीजेपी महिला मोर्चा ने हरेली त्योहार मनाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में सोमवार को हरेली त्योहार मनाया गया। इस त्योहार को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हो गए। दोनों ने हरेली को लेकर एक दूसरे पर निशाना साधा। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा पूछती है कांग्रेस ने साढ़े चार सालों में क्या किया, उत्तर भी वे खुद ही दे रही है। 15 सालों तक जो छत्तीसगढ़िया संस्कृति के लिए नाक-भौं सिकोड़ते थे। वे आज खुद अपने "5-स्टार" होटल सरीखे प्रदेश कार्यालय के सामने सुवा नाचने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel ने कहा है ये एकात्म परिसर में बोरे-बासी भी खायेंगे, बस थोड़ा इंतजार करिए। इस पर बीजेपी ने ट्वीट कर पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़िया संस्कृति की दुश्मन है कांग्रेस। तिहार मनाने वाले के ऊपर हमारे छत्तीसगढ़ में तंज नहीं कसा जाता, बधाई दी जाती है। अगर तुम्हारा कार्यालय OYO की तरह दिखता है तो इसमें हम क्या करें!

विज्ञापन


विज्ञापन




बीजेपी महिला मोर्चा ने सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘हरेली तिहार’ मनाया। महिला मोर्चा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने शिरकत किया। इस दौरान साव ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत एवं महिला मोर्चा की बहनों के साथ किसानी के प्रतीक नागर (हल) का छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार विधि-विधान से पूजन किया। साव ने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ के प्रथम त्योहार के रूप में मनाया जाता है। यह हम सभी के लिए गौरवान्वित करने वाला पल होता है जब हम खेती किसानी से जुड़े औजारों का छत्तीसगढ़ी परंपरा अनुसार पूजन करते हैं। छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार छत्तीसगढ़ में विभिन्न पर्व मनाए जाते हैं जिसमें हरेली एक प्रमुख त्योहार है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव गेड़ी भी चढ़े। उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप भी इस पल के साक्षी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन





भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हरेली महोत्सव के मौके पर खेल का भी आयोजन किया गया, जिसमें सुआ नृत्य के साथ ही फुगड़ी आदि प्रतियोगिताएं हुईं । महिला मोर्चा की पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाकर लाए गए। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि हरेली का पावन त्यौहार छत्तीसगढ़ का प्रथम त्योहार है। इस दिन छत्तीसगढ़ महतारी के पुत्र किसान भाई अपनी किसानी में लगने वाले औजारों की छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार पूजा करते हैं, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों चीला, भजिया, सोहारी से औजारों को भोग लगाते हैं और पूजा करने के बाद ही अन्य कार्य करते हैं।




रायपुर जिला भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में रायपुर के पुराना आमानाका थाना के पास मथुरा नगर गौठान में जाकर हरेली तिहार मनाया गया। गौठान के पास स्थित राधाकृष्ण मंदिर में पहले पूजा अर्चना की गई ।  हरेली में खेले जाने वाले पारंपरिक खेलो को खेला गया स्थानीय महिलाओं सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा खो-खो , कुर्सीदौड़ , फुगड़ी जैसे अन्य पारंपरिक खेल खेले गए, तो वहीं स्थानीय पुरुषों सहित भाजपा नेताओ ने कबड्डी , भौरा और गेड़ी चढ़ा गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने हरेली में उपयोग की जाने वाली पारंपरिक गेड़ी की पूजा की। इसके बाद कृष्ण मंदिर एवं जैतखंभ में नारियल अगरबत्ती से पूजन किया आयोजित की गई पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया। 
 

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की गेड़ी चढ़ते वक्त बचपन के दिनों की यादें ताजा हो जाती है तब मोबाइल नहीं हुआ करता था और हम सभी गेड़ी , भौरा और गिल्ली डंडा जैसे परंपरागत खेलो को खेला करते थे आज यहां आयोजित किए गए खेलों में अपनी मिट्टी की महक है अदभुत अपनेपन का भाव है मैं आज हमारे छत्तीसगढ़ के पहले तिहार प्रकृति के प्रति अपने समर्पण के तिहार हरेली पर भगवान से मानव कल्याण और प्राकृतिक संतुलन की कामना करता हूं । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed