फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police took one accused into custody in case of kidnapping of girl in Korba

CG: रात में परिजनों के साथ सो रही नौ साल की बच्ची का अपहरण, आंगन में मिले निशान; बड़ी बहन संग हो चुकी ये घटना

Sun, 22 Jun 2025 12:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 22 Jun 2025 12:39 PM IST
सार

कोरबा जिले में एक बालिका के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने बालिका को जंगल से सुरक्षित खोज निकाला। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Police took one accused into custody in case of kidnapping of girl in Korba
आरोपी ने किया नौ साल की बालिका का अपहरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की रात को एक नौ साल की बालिका का अपहरण हो गया। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस कप्तान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने कुछ घंटों के अंदर ही अपहरण की गई बालिका को जंगल से सुरक्षित खोज निकाला।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, उनका परिवार बरामदे में चारों और पॉलीथीन लगाकर रहता है। बालिका अपने परिजनों के साथ सोई हुई थी। परिजनों की नींद खुली तो उन्हें वह गायब मिली। इसके बाद उन्होंने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान उन्हें आंगन में किसी भारी सामान के गिरे होने के निशान मिले, लेकिन किसी तरह का सुराग हाथ नहीं लगा। आखिरकार पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत थाना पहुंचकर की। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई के निर्देश जारी किए। 
विज्ञापन


उनके निर्देश एएसपी नीतिश ठाकुर और सीएसपी कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीम ने अपहृत बालिका की खोजबीन शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने अपहृत बालिका को दादर के जंगल से सुरक्षित खोज निकाला। वहीं, पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महिला अपनी दो बेटियों के साथ रोजी मजदूरी कर दोनों बेटियों का भरण-पोषण करते आ रही है। कुछ दिन पहले ही उसकी बड़ी बेटी के साथ भी दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। इस बार उसकी छोटी बहन के साथ अपहरण का मामला सामने आया है।


कोरबा सीएपी भूषण एक्का ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र से बालिका के अपहरण की सूचना मिली। इसके बाद अपहरण की धारा पर अपराध दर्ज कर नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के नेतृत्व मे टीम गठित कर मामले के संदेही आरोपी दशरथ सिदार (19) पुत्र प्रताप सिदार पोडिबहार को देर रात हिरासत में लिया। पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed