{"_id":"65b6789ca9501ea84e04a0bb","slug":"police-seized-136-bags-of-illegal-paddy-in-raigarh-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: 136 बोरी अवैध धान जब्त, ओडिशा से लाया जा रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: 136 बोरी अवैध धान जब्त, ओडिशा से लाया जा रहा था
Sun, 28 Jan 2024 09:38 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 28 Jan 2024 09:38 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में पुलिस ने 136 बोरी अवैध धान जब्त किया है। यह धान ट्रैक्टर के माध्यम से ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था।
विज्ञापन
अवैध धान जब्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की अंतिम तिथि पास आते ही कोचियों के द्वारा पड़ोसी प्रांत ओडिशा से अवैध धान लाकर खपाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार रात रायगढ़ जिले की लैलूंगा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ओडिशा से ट्रैक्टर में लाई जा रही 136 बोरी धान को जब्त किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात लैलूंगा थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मुडापारा नारायणपुर का करन यादव ओडिशा से ट्रैक्टर में धान लेकर कोड़ामई के रास्ते गांव आ रहा है। इस सूचना के आधार पर मोहन भारद्वाज अपनी टीम के साथ कोड़ामई रास्ते पर नाकेबंदी कर संदेही को ट्रैक्टर को धान लाते हुए पकड़ा। ट्रैक्टर में 40-40 किलो के 136 बोरी धान कुल वजन 54 क्विंटल का रखा हुआ मिला। धान के संबंध में पूछताछ पर वाहन चालक करन यादव (19) पुत्र पितांबर यादव निवासी मुडापारा नारायणपुर थाना लैलूंगा ने ओड़ीशा से धान लाना स्वीकार किया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी द्वारा अनावेदक ट्रैक्टर चालक करन यादव पर धारा 102 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही कर अनुविभागीय अधिकारी लैलूंगा के न्यायालय में इस्तगाशा पेश किया गया है और पृथक से खाद्य विभाग को सूचना दी गई है। कार्यवाही में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक परमेश्वर नाथ पैकरा आरक्षक भूपेश राठिया और हेलारियुस तिर्की शामिल थे।
विज्ञापन