{"_id":"68d66a69dc42b74c4f0e5f23","slug":"police-returned-51-lost-mobile-phones-on-navratri-panchami-citizens-faces-lit-up-in-gaurela-pendra-marwahi-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: नवरात्रि पंचमी पर पुलिस ने लौटाए 51 गुम मोबाइल, नागरिकों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: नवरात्रि पंचमी पर पुलिस ने लौटाए 51 गुम मोबाइल, नागरिकों के चेहरे खिले
Fri, 26 Sep 2025 03:56 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:56 PM IST
सार
पुलिस ने जिलेवासियों को खास तोहफ़ा दिया। लंबे समय से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की रिकवरी कर पुलिस ने उन्हें उनके असली मालिकों को लौटा दिया। अपना खोया मोबाइल पाकर नागरिकों के चेहरों पर खुशी और पुलिस के प्रति विश्वास की नई रोशनी झलक उठी।
विज्ञापन
नवरात्रि पंचमी पर पुलिस ने लौटाए 51 खोए हुए मोबाइल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवरात्रि की पंचमी पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस ने जिलेवासियों को खास तोहफ़ा दिया। लंबे समय से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की रिकवरी कर पुलिस ने उन्हें उनके असली मालिकों को लौटा दिया। अपना खोया मोबाइल पाकर नागरिकों के चेहरों पर खुशी और पुलिस के प्रति विश्वास की नई रोशनी झलक उठी। अभियान के दौरान साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, थाना प्रभारी पेंड्रा उप निरीक्षक रणछोड़ सिंह सेंगर और थाना प्रभारी मरवाही निरीक्षक सनीप रात्रे के नेतृत्व में टीमों ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए गुम मोबाइलों को CEIR पोर्टल की मदद से ट्रेस किया। प्रथम चरण में कुल 51 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए गए।
मोबाइल वापसी पर कई लोगों ने अपनी खुशी साझा की। पेंड्रा के प्रसिद्ध सर्प मित्र द्वारिका कोल, एडीपीओ सुचिता सिंह (अधिवक्ता) और जनप्रतिनिधि राकेश चतुर्वेदी भी उन लोगों में शामिल रहे जिन्हें अपना गुम मोबाइल वापस मिला। वहीं इंडसइंड बैंक में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले एक युवक ने भावुक होकर कहा कि मेरी पहली कमाई से खरीदा हुआ मोबाइल खोने के बाद बहुत दुखी था, लेकिन जीपीएम पुलिस ने आज मुझे सच्चा तोहफ़ा दिया है। धन्यवाद।
इस अभियान में पुलिस जवानों की मेहनत भी सराहनीय रही। सर्वाधिक मोबाइल रिकवर करने वाले आरक्षक दुष्यंत मसराम, आरक्षक राजेश शर्मा, आरक्षक इंद्रपाल आर्मो और आरक्षक हर्ष गहरवार को पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही सहायक उप निरीक्षक मनोज हनोतिया, प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक चौपाल कश्यप और आरक्षक सुरेंद्र विश्वकर्मा के योगदान को भी सराहा गया। जनप्रतिनिधि राकेश चतुर्वेदी ने नागरिकों से अपील की कि साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और हेल्पलाइन 1930 का महत्व समझें और किसी भी साइबर ठगी या मोबाइल गुमने की स्थिति में तुरंत रिपोर्ट करें। वहीं एडीपीओ सुचिता सिंह ने कहा कि CEIR पोर्टल गुम मोबाइल खोजने में अत्यंत उपयोगी है और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए। नवरात्रि पर लौटाए गए ये मोबाइल फोन आम जनता के लिए सचमुच एक अनमोल उपहार साबित हुए।