{"_id":"5e2176e78ebc3e4b41026cd3","slug":"police-register-case-against-ajit-jogi-and-his-son-amit-jogi-for-abetting-servant-to-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीत जोगी और उनके पुत्र के खिलाफ नौकर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीत जोगी और उनके पुत्र के खिलाफ नौकर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, मामला दर्ज
Fri, 17 Jan 2020 02:55 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, बिलासपुर
पीटीआई, बिलासपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 17 Jan 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
अजीत जोगी-अमित जोगी
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और उनके पुत्र अमित जोगी के खिलाफ नौकर को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, 'जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़' के प्रमुख तथा मरवाही क्षेत्र के विधायक अजीत जोगी और उनके पुत्र अमित जोगी के खिलाफ सिविल लाइन थाना में गुरुवार देर रात नौकर को आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध दर्ज किया गया है। जोगी के बिलासपुर स्थित आवास मरवाही सदन में बुधवार को उनके एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि जोगी के निवास में आत्महत्या करने वाले संतोष कौशिक (30 वर्ष) के भाई कृष्ण कुमार कौशिक ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत की थी कि उसके भाई पर चोरी का इल्जाम लगाया गया था और उसे प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके कारण उसने परेशान होकर आत्महत्या कर ली। कृष्ण कुमार ने सीधे तौर पर अपने भाई की मौत के लिए जोगी पिता-पुत्र को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
अग्रवाल ने बताया कि मृतक संतोष के भाई कृष्ण कुमार की शिकायत के आधार पर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और उनके पुत्र अमित जोगी के खिलाफ धारा 306, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार संतोष कौशिक बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के रमतला गांव का निवासी था और पिछले चार वर्षों से मरवाही सदन में घरेलू कार्य कर रहा था। संतोष ने जोगी निवास के परिसर में स्थित वाहनों के पार्किंग स्थल के करीब पोर्च में फांसी लगाई थी।
घटना के समय एक होमगार्ड का जवान सहित कुल चार लोग बंगले में मौजूद थे। गुरूवार को दोपहर संतोष के गृहग्राम के पास सेंदरी क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर उसके परिजनों और ग्रामीणों ने चक्का जाम किया था। ग्रामीण, मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और खुदकुशी के लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
इधर अजीत जोगी के पुत्र तथा पूर्व विधायक अमित जोगी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध कहा है। जोगी ने एक बयान जारी कर कहा है कि पीड़ित परिवार के साथ उनकी पूरी सहानुभूति है। जोगी परिवार का इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से कोई लेना-देना नहीं है।